Search KhabarFast

Press ESC to close

7वीं पास बन बैठे डॉक्टर...मुंबई में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार; 1.19 लाख रुपये की दवाएं बरामद

7वीं पास बन बैठे डॉक्टर...मुंबई में फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 5 गिरफ्तार; 1.19 लाख रुपये की दवाएं बरामद

Mumbai Fake Doctors Racket: महाराष्ट्र के मुंबई में फर्जी डॉक्टरों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पांच आरोपियों को दबोच लिया है। दरअसल, शहर के गोवंडी, देवनार, बांद्रा इलाके में कुछ लोग बिना किसी वैध मेडिकल डिग्री और लाइसेंस के एक क्लिनिक चला रहे थे और लोगों का इलाज कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, कुछ आरोपियों ने 7वीं तक ही पढ़ाई की हैं। पुलिस को इनके पास के किसी भी तरह का वेलिड मेडिकल लाइसेंस भी नहीं मिला। हालांकि, इन आरोपियों में से कुछ के पास होम्योपैथिक की डिग्री थी, लेकिन वह एलोपैथिक का इलाज कर रहे थे। बता दें, क्राइम ब्रांच ने ये कार्रवाई बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के चिकित्सा अधिकारियों के साथ मिलकर पूरी की और फर्जी डॉक्टरों को गिरफ्तार कर लिया है।

Also read: 'वंदे मातरम' पर घिरी कांग्रेस, अमित शाह ने किया ताबड़तोड़ प्रहार; बोले- जनता कभी माफ नहीं करेगी

आरोपियों के पास से सामान बरामद

शुरुआती जांच में पुलिस ने जाकिर हुसैन नगर-देवनार इलाके में चार क्लिनिक और नौपाड़ा-बांद्रा पूर्व इलाके में स्थित एक क्लीनिक पर छापा मारा। इस दौरान आरोपियों के पास से एलोपैथिक दवाइयां भी बरामद की गई हैं। पुलिस ने इन क्लिनिकों से 1.19 लाख रुपये की दवाएं और इंजेक्शन की बोतलें, सिरिंज, ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे कई मेडिकल उपकरण भी जब्त किए हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी आरोपी महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड नहीं थे। वह बिना किसी वैध लाइसेंस के लोगों का इलाज कर रहे थे। तो वहीं, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अखिलेश कुमार देवेंद्र कुमार दुबे (47), केशव प्रसाद कुद्दूर पटेल (56), महमूद आलम मोहम्मद शरीफ शेख (36), सगीर अहमद अब्दुल मजीद हाशमी (39) और मोहम्मद आफताब शौकत खान (56) के रुप में हुई हैं।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि वह आरोपी एक सामान्य और योग्य डॉक्टर के रुप में काम कर रहे थे। इसी के लिए उन्होंने फर्जी दल्तावेजों और डिग्रियों का भी इस्तेमाल किया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मेडिकल प्रैक्टिस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांचको आगे बढ़ा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

‘संसद की आवाज़ दबाई नहीं जा सकती’, सौरव दास ने लोकसभा में युवाओं के सवालों को खारिज करने पर जताई नाराजगी; केंद्र सरकार को घेरा

Sourav Das on Monsoon Session: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के सह-संयोजक सौरभ दास ने रविवार को संसदीय जवाबदेही पर चिंता जताई। हाल ही में समाप्त हुए लोकसभा सत्र के दौरान केंद्र सरकार की सिफारिश पर छात्र विरोध प्रदर्शनों और NEET-UG 2026 परीक्षा से संबंधित तीन सेट प्रश्नोत्तरों की अनुमति नहीं दी गई।

वंदे मातरम् विवाद... सोनिया गांधी के खिलाफ BJP नेताओं ने दर्ज कराई शिकायत, कांग्रेस ने दी सफाई

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के पाठ को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। इस मामले में बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक के उर्वा पुलिस स्टेशन में रविवार को औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast