Search KhabarFast

Press ESC to close

बेंगलुरु के होटल में खौफनाक वारदात, पिता ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; फिर की खुदकुशी की कोशिश

बेंगलुरु के होटल में खौफनाक वारदात, पिता ने गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; फिर की खुदकुशी की कोशिश

Bengaluru News: बेंगलुरु के एक होटल में 40 साल के एक व्यक्ति ने अपनी दो नाबालिग बेटियों का गला घोंटकर हत्या कर दी और फिर खुदकुशी की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। आरोपी पिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।

उत्तर-पूर्व बेंगलुरु के डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (DCP) GK मिथुन कुमार के मुताबिक, यह घटना तब सामने आई जब ताज होटल के सिक्योरिटी मैनेजर ने दो बच्चों की संदिग्ध मौत के बारे में पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि हमें ताज होटल के सिक्योरिटी मैनेजर से दो बच्चियों की संदिग्ध मौत के बारे में कॉल आया। मौके पर पहुंचने पर शक हुआ कि मृत बच्चियों के पिता ने ही उनकी हत्या की है। वह गंभीर हालत में मिला और होटल की सिक्योरिटी टीम ने उसे मणिपाल अस्पताल पहुंचाया। शुरुआती जांच से पता चला है कि पिता ने दोनों बच्चों का गला घोंटा था। घटनास्थल से मिले सुसाइड नोट से वैवाहिक जीवन में गहरे झगड़े का संकेत मिलता है।

पत्नी के साथ उसका वैवाहिक विवाद था- पुलिस

DCP ने आगे कहा, "उसके नोट के आधार पर उसका कहना है कि अपनी पत्नी के साथ उसका वैवाहिक विवाद था क्योंकि उसे उस पर शक था। उसका यह भी दावा है कि उसकी पत्नी के दूसरे लोगों के साथ संबंध होने के सबूत थे। हम अभी मौतों की असल वजह का पता लगा रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस ने बताया है कि आरोपी का अभी इलाज चल रहा है और वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast