Search KhabarFast

Press ESC to close

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहला सवाल क्या पूछा था? एयरपोर्ट पर हुई बैठक पर अजित डोभाल का खुलासा

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहला सवाल क्या पूछा था? एयरपोर्ट पर हुई बैठक पर अजित डोभाल का खुलासा

Ajit Doval On Operation Sindoor: पहलगाम हमले के बाद चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का एक वर्ष से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन इसकी प्लानिंग कैसे हुई थी और हमले के बाद विदेश यात्रा से लौटे प्रधानमंत्रीने पहला सवाल क्या किया था। इस पर एनएसए अजीत डोभाल ने विस्सार से जानकारी दी है।    

एनएसए अजीत डोभाल ने बताया कि ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तुरंत सऊदी अरब का दौरा छोड़कर भारत लौट आए थे। उन्होंने एयरपोर्ट पर बैठक की थी। पीएम मोदी ने अजीत डोभाल से पहला सवाल किया था कि यह किसने किया है? इसके लिए कौन जिम्मेदार है। मुझे इसकी जानकारी तुरंत चाहिए।            

अजीत डोभाल ने क्या कहा

वहीं, अजीत डोभाल ने पीएम मोदी को जवाब देते हुए कहा कि हम उनके पीछे जाएंगे, जमीन में हो या आसमान में, पाताल में चला गया हो, जहां भी वो लोग हैं। हम उन्हें माफ नहीं करेंगे। डोभाल ने कहा कि उन्हें छोड़ेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि हमारी खुफिया एजेंसियों ने अच्छा काम किया और काम समय में हमलवारों की पहचान की थी। इसके बाद ऑपरेशन सिंदूर का प्लान बन गया था। जिसके तहत आतंकी के अलावा आतंकियों को पनाहर देने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद करना था। इसके बाद सही तरीक से ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया।

'शहनशीलता को कमजोर ना समझे'

ऑपरेशन सिंदूर में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया। ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया के सामने भारत की मॉर्डन तकनीक और खुफिया तंत्र का लोहा मनवाया। जबकी पाकिस्तान को स्पष्ट करा दिया कि आतंकियों को पनाह देने उसकी भूल होगी। अजीत डोभाल ने कहा कि पहलगाम के आतंकियों ने भारत के सहनशीलता की सीमा को पार कर दिया था। उन्होंने कड़े शब्दों में दुनिया और दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहा कि जब भारत की संप्रभुता पर खतरा आएगा, तो भारत के लिए कोई सीमा रेखा नहीं रह जाती। 

Also read: समय-समय की बात है, कभी एक कॉल 900 लोगों को नौकरी से निकाला, आज खुद नौकरी के लिए तरस रहे!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बसों में इमरजेंसी बटन पर बड़ा सवाल, ₹20 के स्विच की टेस्टिंग के लिए देना पड़ रहा ₹25 हजार तक

महिलाओं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए बसों में लगाए गए इमरजेंसी अलर्ट बटन को लेकर संसदीय समिति की रिपोर्ट में गंभीर सवाल उठाए गए हैं।

Kal Ka Mausam 17 August: 20 घंटे में झमाझम बरसेंगे बादल, दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 19 राज्यों में भारी बारिश; IMD का अलर्ट जारी

17 August Ka Mausam: देशभर में मालसून की सक्रियता को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 17 अगस्त सोमवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिया, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast