17 August Ka Mausam: देशभर में मालसून की सक्रियता को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल 17 अगस्त सोमवार के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट के तहत दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, ओडिया, झारखंड समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान 80 से 85KMPH की रफ्तार से तेज आंधी और हवा चलेगी। जबकि कुछ राज्यों में बिजली गिरने का भी चेतावनी दी गई है। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों के लिए बारिश का अल्ट जारी किया गया है। इसी के साथ भूस्खलन की भी चेतावनी दी गई है। तो चलिए कल 17 अगस्त सोमवार को कैसा रहेगा मौसम?
इन राज्यों में बारिश की संभावना
IMD की ताजा अपडेट के अनुसार, कल 17 अगस्त को देश के लगभग 19 राज्यों में बारिश के आसार बन रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ आंधी की भी चेतावनी दी गई है।
Also read: पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहला सवाल क्या पूछा था? एयरपोर्ट पर हुई बैठक पर अजित डोभाल का खुलासा
दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?
देश की राजधानी दिल्ली के लिए IMD ने 17 अगस्त के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-हवा का दौर भी जारी रहेगा। इसके अलावा को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद जताई गई है।
उत्तर प्रदेश का कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में मानसूनी गतिविधियां जारी है। IMD ने राज्य के कई हिस्सों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार, नोएडा, मेरठ, बस्ती, बहराइच, बिजनौर जैसे कई जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई हैय़ इस दौरान आंधी का दौर भी जारी रहेगा। हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।
बिहार में कैसा रहेगा कल का मौसम?
मौसम विभाग ने बिहार के गया, रोहतास, भोजपुर, नालंदा, नवादा, भागलपुर, कटिहार समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। जबकि निचले इलाके जलमग्न हो सकते है। IMD ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पहाड़ी राज्यों में कल का मौसम
मौसम विभाग के ताजा अपडेट की मानें तो पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। IMD ने उत्तराखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। ये सिलसिला अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान हरिद्वार, नैनीताल, चमोली, ऋषिकेश जैसे कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहेगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में भी बादल बरस रहे हैं। IMD ने पुंछ, राजौरी, कुलगाम, किश्तवाड़ में बारिश के साथ लैंडस्लाइड की भी चेतावनी दी है। ये स्थिति हिमाचल प्रदेश में भी बनी रहेगी। कांगड़ा, शिमला, सोलन में बारिश होगी।