Search KhabarFast

Press ESC to close

Varanasi Airport Shooting: वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

Varanasi Airport Shooting:  वाराणसी एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

Varanasi Airport Shooting: वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से अचानक गोली चल गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी के साथ मुंबई जा रहा था यात्री

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ जिले के रहने वाले कमलेश राय अपनी पत्नी के साथ मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे थे। दोनों को एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX1810 से यात्रा करनी थी। यात्री के पास लाइसेंसी पिस्टल थी, जिसे उसने सुरक्षा जांच के दौरान घोषित किया था।

हथियार की जांच के दौरान चली गोली

अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट पर हथियार और उसके कारतूस की जांच की जा रही थी। इसी दौरान अचानक पिस्टल से गोली चल गई। गोली लगने से एक महिला सुरक्षा कर्मचारी के पैर में चोट आई, जबकि पास में खड़े एक अन्य व्यक्ति के अंगूठे में गोली लगी। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

दो स्क्रीनर घायल

वाराणसी एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि घटना सुबह करीब 9:30 बजे हुई। बयान के अनुसार, हथियार की जांच के दौरान गोली चलने से AAICLAS के दो स्क्रीनर घायल हुए। दोनों को इलाज के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। गोमती जोन के डीसीपी, पिंडरा के एसीपी और अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने बताया कि मौके से जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है और मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस कर रही कानूनी कार्रवाई

अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में यह घटना हथियार की जांच के दौरान हुई अचानक फायरिंग का मामला लग रही है। हालांकि, गोली किन परिस्थितियों में चली और सुरक्षा प्रक्रिया के दौरान क्या हुआ, इसकी विस्तृत जांच की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि स्थानीय पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और जांच जारी है। मामले में तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

Also read: Uttar Pradesh News: त्योहारी सीजन में योगी सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, एनालॉग पनीर-क्रीम समेत कई सामानों पर लगा बैन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Farmers Protest: किसानों के दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर सील, हरियाणा पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में दिल्ली जाने वाला रास्ता एक बार फिर पूरी तरह बंद कर दिया है।

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, बोले- देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast