Search KhabarFast

Press ESC to close

नोएडा के पीजी में असम की युवती के शव मिलने सनसनी, कमरे के अंदर लहूलुहान मिली लाश

नोएडा के पीजी में असम की युवती के शव मिलने सनसनी, कमरे के अंदर लहूलुहान मिली लाश

Uttarpradesh News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। नोएडा के बरौला गांव स्थित एक पीजी में असम की रहने वाली 19 वर्षीय युवती की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि युवती की हत्या की गई है।युवती की लहूलुहान लाश पीजी की पहली मंजिल पर रहने वाले युवक के कमरे से बरामद हुई है।

वहीं, वारदात के बाद आरोपी कमरे में बाहर से ताला लगाकर रफूचक्कर है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में शराब पीने को लेकर विवाद की बात सामने आई है. पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

असम की रहने वाली थीं मृतका

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान असम के डिबगरू की रहने वाली महक अहमद के तौर पर हुई है।  वह 12वीं तक की पढ़ाई कर चुकी थी और करीब 3 सप्ताह पहले ही अपने माता-पिता को बगैर बताए नोएडा आई थी। यहां वह अपनी पुरानी सहेली संजना के साथ बरौला गांव स्थित पीजी में रह रही थी। इसी बिल्डिंग की पहली मंजिल पर बिहार के कटिहार का रहने वाला रमन भी किराए के मकान पर रहता था। पुलिस के अनुसार रमन बीटेक कर चुका है और पहले एक आईटी कंपनी में काम भी कर चुका है लेकिन, मकान में रहने वाले कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से काम नहीं कर रहा था।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, 8 अगस्त की रात महक और उसकी सहेली संजना कमरे के बाहर थी।. इसी दौरान रमन अपने कमरे के बाहर बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हो गई। इसके अगले दिन यानी 9 अगस्त को संजना किसी काम से बाहर चली गई, जबकि महक पीजी में थी। कुछ समय बाद जब संजना वापस लौटी तो महक कमरे से गायब मिली। उसने महक से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा था। हालांकि, कुछ घंटे बाद पीजी में रहने वाले लोगों को रमन के कमरे से दुर्गंध आने लगी। कमरे पर बाहर से ताला लगा था और रमन भी फरार था।  

Also read: Haryana News: फरीदाबाद में महिला टीचर की दिनदहाड़े हत्या, 32 सेकेण्ड में 34 बार किया वार 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast