Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

Ishan Porel Arrested:दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल की मुश्किलें बढ़ गई है। भारतीय क्रिकेटर को मंगलवार यानी 11 अगस्त को सुबह-सुबह हुगली में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शादी का झांसा देकर यौन संबंध के आरोप से जुड़े मामले में हुई है।

वहीं, गिरफ्तारी के बाद अभिषेक पोरेल की मेडिकल जांच कराई गई है। इसके बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया। मामले में मंगलवार यानी 11 अगस्त को सुनवाई होनी है। इससे पहले कोलकाता हाईकोर्ट ने पुलिस को अभिषेक पोरेल को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था।

क्या है पूरा मामला

यह मामला हुगली के मोगरा थाने में एक मेडिकल छात्रा की शिकायत के बाद सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि अभिषेक पोरेल ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाए। शिकायत में यह भी कहा गया है कि पोरेल ने दोनों के निजी मोमेंट को भी रिकॉर्ड किया था। महिला के अनुसार दोनों परिवारों के बीच शादी को लेकर बातचीत भी हुई थी। हालांकि, उसे अभिषेक पोरेल के दूसरी महिलाओं के साथ कथित रिश्तों की भनक लगी। इसके बाद उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

किन-किन धाराओं में हुई एफआईआर

मामले में दर्ज की गई एफआईआर में 9 धाराओं का जिक्र है। FIR के अनुसार कथित घटना 2 अप्रैल को दिल्ली में हुई। शिकायत में महिला ने कहा कि अभिषेक पोरेल ने उसे गैरकानूनी तरीके से अपने पास रखा और खाना तक नहीं खाने दिया। एफआईआर में दावा किया गया है कि उसे जानबूझकर अलग रखा गया। जिसके चलते वह कमजोर हो गई और ठीक से चलने की स्थिति में नहीं रही। शिकायत में यह भी कहा गया है कि फ्लाइट होने के बावजूद उसे तबीयत खराब होने के कारण तत्काल मेडिकल सहायता लेने पड़ी।   

Also read: रिश्तों की चढ़ी बलि... पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची खौफनाक साजिश, दिव्यांग पति को उतारा मौत के घाट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast