Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uttrakhand News:भाजपा महानगर निकाय प्रकोष्ठ द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Uttrakhand News:भारतीय जनता पार्टी महानगर निकाय प्रकोष्ठ की ओर से आज दिनांक 2 अगस्त को परेड ग्राउंड में  वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को और अधिक हरा-भरा बनाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।

पीएम के कार्य की सराहना

​कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मुख्य अतिथि के रूप मे पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रकोष्ठ के प्रभारी कोस्तुभानंद जोशी ने कहा कि यह आयोजन हरेला पर्व के निमित्त एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे "एक पेड़ – मां के नाम" अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। प्रदेश

पौधारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का आग्रह  

निकाय प्रकोष्ठ संयोजक ​सचिन गुप्ता ने देहरादून के सभी पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस पुण्य कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, "प्रकृति का संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने के लिए पेड़ लगाना अत्यंत आवश्यक है। हमारी संकल्पना 'एक पेड़ – एक संकल्प, हरित उत्तराखंड हमारा लक्ष्य' है, जिसे हम सभी के सामूहिक प्रयासों से ही साकार कर सकते हैं। इस अवसर पर कार्यकम संयोजक सोमित गर्ग, शैलेद्र जोशी, संजीव गुप्ता, हिमांशु सिंह, ईश्वर सिंह ठाकुर, अंकित सक्सेना, सचिन सक्सेना आदि उपस्तिथ रहे।        

Also read: सीएम धामी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, पार्किंग एवं आधारभूत विकास परियोजनाओं की दी सौगात

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम धामी एवं महेंद्र भट्ट ने दायित्वधारियों के साथ किया संवाद, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए दायित्वधारियों से भेंट कर प्रदेश के विकास, जनकल्याण एवं जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी दायित्वधारियों से संगठनात्मक विषयों पर संवाद किया।

Haryana News: देर रात बहादुरगढ़ के नाहरा-नाहरी रोड फ्लाईओवर पर कार-बाइक की जोरदार टक्कर, 1 की मौत और अन्य घायल

Bahadurgarh Road Accident: हरियाणा के बहादुरगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां शनिवार देर रात करीब 12 बजे नाहरा-नाहरी रोड स्थित रेलवे फ्लाईओवर पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में बिजली विभाग में ठेके पर कार्यरत एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हो गए, जिनका इलाज जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast