Rahul Gandhi on Friendship Day: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 03 अगस्त रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Gen Z स्टाइल में 'फ्रेंडशिप डे’ की बधाई दी है। उन्होंने कोरियन 'फिंगर हार्ट' का इस्तेमाल करते हुए एक फोटो पोस्ट की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने खुद को एक छात्र बताया और लिखा ‘अभी भी एक छात्र, अभी भी हर दिन कुछ नया सीख रहा हूँ। आज का सबक: यह मित्रता दिवस है और यह एक दिल है। सभी को मित्रता दिवस की शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार!’
राहुल गांधी ने युवाओं का बढ़ाया हौसला
राहुल का ये पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कई यूज़र्स ने उनके द्वारा दक्षिण कोरियाई लोकप्रिय संस्कृति से जुड़े इस व्यापक रूप से पहचाने जाने वाले इशारे के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। बता दें, 'फ्रेंडशिप डे’ पर उनका यह पोस्ट उनके द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार होने वाली असफलताओं और प्रश्नपत्र लीक को लेकर केंद्र सरकार की कड़ी आलोचना करने के एक दिन बाद आया है।
कोरियन 'फिंगर हार्ट' की शुरुआत
मालूम हो कि अंगूठे और तर्जनी को मिलाकर छोटा दिल बनाने वाला यह उंगली का दिल का इशारा दक्षिण कोरिया में शुरू हुआ था। बाद में के-पॉप कलाकारों और के-ड्रामा हस्तियों के ज़रिए इसे वैश्विक लोकप्रियता मिली और अब इसे स्नेह, प्रशंसा और दोस्ती के प्रतीक के रूप में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है।
सरकार की नाकामयाबी पर क्या बोले?
दरअसल, कांग्रेस नेता ने अपने एक्स पोस्ट के जरिए सरकार पर छात्रों को विफल करने का आरोप लगाया और शिक्षा प्रणाली के प्रबंधन पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा ‘किसी माता-पिता को अपने बच्चे के लिए शोक मनाते देखना सबसे दर्दनाक होता है। हर युवा जीवन के खोने के पीछे एक परिवार होता है जो ऐसा दर्द लिए बैठा होता है जो उन्हें कभी नहीं छोड़ेगा - और एक टूटी हुई शिक्षा प्रणाली के बारे में गंभीर सवाल खड़े करता है।‘ उन्होंने आगे कहा ‘प्रश्नपत्र लीक हुए। परीक्षाएं रद्द हुईं। वर्षों की तैयारी रातोंरात बर्बाद हो गई। हमारे छात्रों को एक ऐसी प्रणाली में ईमानदारी से काम करने के लिए कहा जाता है जो उनके साथ ईमानदार नहीं है।‘
Also read: PM मोदी से माफी मांगने वाली नाबालिग की मां की अपील, बोलीं- FIR भी वापस ली जाए