Search KhabarFast

Press ESC to close

'पछतावे या कड़वाहट के आगे बढ़ने में...' भुवनेश्वर कुमार के एक बयान से कयासों का बाजार गर्म

'पछतावे या कड़वाहट के आगे बढ़ने में...' भुवनेश्वर कुमार के एक बयान से कयासों का बाजार गर्म

Bhuwneshwar Kumar On His Carrier: भारत के हरफनमौला तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय टीम वापसी करना उनका लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कगा कि भारतीय टीम से बाहर के जीवन को अपना लिया है और वह सिर्फ खेल के प्रति जुनून के कारण खेल रहे हैं।

36 वर्षीय भुवनेश्वर ने भारत की जर्सी में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच नवंबर 2022 में खेला था। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 21 टेस्ट, 121 वनडे और 87 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

बताया आईपीएल खेलने का कारण

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पॉडकास्ट एपिसोड में बात करते हुए भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि मैं आईपीएल और घरेलू क्रिकेट इसलिए खेल रहा हूं, क्योंकि मुझे खेल से प्यार है। उन्होंने कहा कि आप युवा होते हैं और देश के लिए खेलते है, तो कह सकते है कि आपको खेल से प्यार है। भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि करियर के इस पड़ाव पर अब महसूस कर रहा हूं कि खेल के प्रति जुनून की वजह से भी खेला जाता है। उन्होंने कहाकि मैं पहले ही भारत के लिए खेल चुका हूं, अब मुझे कुछ और हासिल नहीं करना है। अगर मौका मिला तो यह बहुत अच्छी बात होगी।

किसी तरह का पछतावा नहीं-भुवनेश्वर  

भुवनेश्वर कुमार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने के बाद कहा कि कोई पछतावा या कड़ावाहट नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं पूरी तरह सुकून में हूं और इसका श्रेय मैं अपने परिवार को देता हूं। घर कभी क्रिकेट की बात नहीं होती है। हम कभी इस बारे में बात नहीं करते कि क्या मैं भारतीय टीम वापस आऊंगा, मुझे क्यों नहीं चुना गया या। जब आप किसी टीम के अहम सदस्य होते हैं, तो हर कोई कहता है कि टीम सबसे पहले आती है।     

Also read: टीम इंडिया का बड़ा ऐलान! श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए स्क्वॉड हुआ जारी, बुमराह टीम में शामिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वैभव सूर्यवंशी से भी कम उम्र में बड़ा कारनामा, 11 साल के जापानी खिलाड़ी ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: जिस उम्र में बच्चे खेल-कूद और पढ़ाई में अपनी छोटी सी दुनिया बसा रहे होते हैं... उस उम्र में इस नन्हे सितारे ने वो कर दिखाया, जिसकी कल्पना करना भी आसान नहीं। महज 11 साल की उम्र में जापान के युकी कुरिहारा ने ई-स्पोर्ट्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। साथ ही पूरे विश्व का ध्यान भी अपनी ओर खींच लिया। युकी कुरिहारा ने वैभव सूर्यवंशी को भी पीछे छोड़ दिया हैं, उन्होंने क्रिकेट में 15 साल की उम्र में धमाल मचाया था।

Asian Games 2026: आखिरी पलों तक रोमांच, फिर भारत का कमाल; ईरान को हराकर कबड्डी में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: महिलाओं के बाद एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। फाइनल मुकाबले में भारत ने ईरान को 39-35 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह खिताबी मुकाबले में भारत का सामना मजबूत मानी जाने वाली ईरान की टीम से हुआ। दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और आखिरी पलों तक जीत को लेकर सस्पेंस बना रहा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार संयम, सूझबूझ और दमखम दिखाते हुए बाजी अपने नाम कर ली।

विनोद कांबली का वीडियो हुआ वायरल, वृद्धाश्रम में रह रहे पूर्व भारतीय क्रिकेटर; सुविधाओं और स्वच्छता की करते दिखे प्रशंसा

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली कथित तौर पर ठाणे के एक वृद्धाश्रम में रह रहे हैं। 1991 से 2000 के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे वृद्धाश्रम की सुविधाओं और स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए नजर आ रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast