Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला जिलाअध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

Uttrakhand News:चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, महिला जिलाअध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

Uttrakhand News: भाजपा ने कांग्रेस को एक और बड़ा झटका देते हुए उनकी वरिष्ठ महिला नेत्री के नेतृत्व में वरिष्ठ नेताओं एवं जनप्रतिनिधियों को पार्टी में शामिल किया है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए, इसे मातृ शक्ति समेत सभी वर्गों में भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का प्रतीक बताया है।

कांग्रेस के कई नेता भाजपा में शामिल  

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने सभी नेताओं को पार्टी का पटका पहनाकर संगठन की विधिवत सदस्यता दिलाई। आज भाजपा का दामन थामने वालों में कांग्रेस की रुद्रपुर महिला जिला अध्यक्ष रेखा सोनकर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजू सोनकर प्रमुख रहे। साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य अशोक राणा, पूर्व प्रधान रूप सिंह राणा एवं पूर्व सैनिक प्रवेश सिंह राणा ने भी भाजपा की राष्ट्रवादी नीतियों, सिद्धांतों और विचारों में अपनी अटूट आस्था व्यक्त करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, यात्रा होगी आसान और तेज

दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर को मेरठ के मोदीपुरम से हरिद्वार और ऋषिकेश तक बढ़ाने को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

विशेष गहन पुनरीक्षण को सफल बनाने के लिए आयुक्त गढ़वाल मंडल ने की बैठक, जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि हुए शामिल

Uttrakhand News: आयुक्त गढ़वाल मंडल आनन्द स्वरूप की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में विधानसभा क्षेत्र 28-भगवानपुर (अ.जा.) के विधायक एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast