Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: विकासनगर में हिस्ट्रीशीटर महिला स्मैक के साथ गिरफ्तार, घर से 6.98 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Uttarakhand News: विकासनगर में हिस्ट्रीशीटर महिला स्मैक के साथ गिरफ्तार, घर से 6.98 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून के विकासनगर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामलों में वांछित 60 वर्षीय महिला हिस्ट्रीशीटर परवीन उर्फ पिन्नो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर की तलाशी के दौरान 6.98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, नशा तस्करी के मामलों में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के दौरान परवीन उर्फ पिन्नो का नाम सामने आया था। आरोपी दिलदार को 11 जुलाई 2026 को 8.08 ग्राम स्मैक और आशिफ को 3 सितंबर 2026 को 10.28 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में दोनों ने स्मैक परवीन से खरीदने की बात बताई थी। इसके बाद विकासनगर पुलिस ने परवीन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत जांच शुरू की और उसके घर की तलाशी के लिए न्यायालय से सर्च वारंट प्राप्त किया।

7 सितंबर 2026 को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुई तलाशी के दौरान पुलिस टीम को परवीन के घर में रोटी बनाने वाले चकले के पीछे छिपाकर रखी गई 6.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग मुकदमा दर्ज किया।

पहले भी जा चुकी है जेल

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार परवीन उर्फ पिन्नो कोतवाली विकासनगर की हिस्ट्रीशीटर है। वह पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं के मामलों में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ विकासनगर कोतवाली में नशा तस्करी और चोरी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसने जुलाई में दिलदार को स्मैक बेची थी। बाद में दिलदार की गिरफ्तारी और उसके द्वारा नाम बताए जाने की जानकारी मिलने पर उसने कुछ समय के लिए नशा बेचना बंद कर दिया था। पुलिस के अनुसार, मामला शांत होने का अंदेशा होने पर उसने दोबारा चोरी-छिपे स्मैक बेचनी शुरू कर दी। कुछ दिन पहले उसने आशिफ को भी अपने घर से स्मैक बेची थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में सनसनीखेज वारदात, NH-9 पर झाड़ियों में मिली युवक की जली हुई लाश, इलाके में हड़कंप

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में नेशनल हाईवे-9 पर एक युवक की हत्या के बाद उसकी बॉडी को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मदीना के पास सड़क किनारे झाड़ियों में अज्ञात युवक की जली हुई बॉडी मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

दलित वोट को साधने की जुगत में सपा, लाल टोपी और नीला गमछा में अखिलेश की पार्टी का नया दांव

Uttar Pradesh News: कहने को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अभी छह महीने दूर है लेकिन सियासी पारी हाई है। भाजपा से लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस तक चुनावी मूड में हैं। भाजपा सत्ता की हैट्रिक लगाने मैदान में उतेरगी। वहीं, समाजवादी पार्टी भी 10 साल से सत्ता के सूखे को खत्म करना चाहती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast