Tourist Guide Stabbed In Jaipur:राजस्थान के जयपुर से एक बार फिर झकझोंर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक टूरिस्ट गाइड की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। चाकूबाजी की वारदात में गंभीर रूप से घायल टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर मनीष की हत्या की सूचना मिलते ही पूरे कस्बे में आक्रोश फैल गया।
स्थानीय निवासी, व्यापारियों और गाइड ने घटना के विरोध में बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। लोगों ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है। आमेर थाने के बाहर बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।
क्या है पूरा विवाद
पुलिस के अनुसार सोमवार यानी 7 सितंबर को करीब 10 बजे मावठा के पास वाहनों की आवाजाही को लेकर विवाद शुरू हुआ था। टूरिस्ट गाइड मनीष सोनी आमेर किले की तरफ जाने वाले वाहनों को रहा था। इसी दौरान जीप चालक आजम से बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद आजम और उसके साथी नाजिश ने मनीष पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मनीष बुरी तरह घायल हो गया और वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर गया।
इलाज के दौरान मनीष ने तोड़ा दम
वहीं, घटना के बाद मनीष को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन, ज्यादा खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई। उधर मनीष की मौत की खबर आते ही आमेर में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। स्थानीय लोग, व्यापारी और गाइड समुदाय आमेर थाने के बाहर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
दोनों आरोपी हिरासत में
घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आमेर जिलाधिकारी राजेंद्र गोदारा के अनुसार, पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आजम और उसके साथी नाजिश को हिरासत में लिया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। वारदात में इस्तेमाल किए गए चाकू को बरामद करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आजम के खिलाफ आमेर थाने में दो आपराधिक मामले दर्ज है।
Also read: Delhi News: नौकरी-घरेलू काम का झांसा देकर दिल्ली लाई गईं 2 महिलाएं, GB रोड से पुलिस ने किया रेस्क्यू