Search KhabarFast

Press ESC to close

SBI Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, SBI ने निकाली 12,000 नई नौकरियां; यहां देखें भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स

SBI Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में युवाओं को मिलेगा बड़ा मौका, SBI ने निकाली 12,000 नई नौकरियां; यहां देखें भर्ती से जुड़ी सारी डिटेल्स

SBI Recruimtnet 2026: बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवा अपनी कुर्सी की पेटी बांध लें। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) न चालू वित्त वर्ष 2026-27 में के लिए बंपर भर्ती का ऐलान किया है। SBI के चेयरमैन सी.एस. सेट्टी ने इस बंपर भर्ती की जानकारी देते हुए बताया कि सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंक करीब 12,000 पद भरने वाला है। इस भर्ती का नोटिफिकेशन आने वाले समय में जारी किया जा सकता है।

SBI के चेयरमैन के अनुसार, इस साल क्लर्क और ऑफिसर दोनों कैडर में लगभग 11,000 से 12,000 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस साल ये नियुक्तियां पूरी हो जाएगी। हालांकि, अभी तक इन पदों से संबंधित कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SBI की ऑफिशियल वेबसाइन पर भर्ती से संबंधित जानकारी चेक करते रहे। 

Also read: Bank Rules: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या होगी आधी

SBI में नौकरी करने के लिए योग्यता पात्रता

शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा - उम्मीदवार की उम्र 20 साल से 28 साल के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट मिलने का प्रावधान है।

SBI खोलेगा 250 नई ब्रांच

जानकारी के अनुसार, SBI देशभर में लगभग 250 नई ब्रांच खोलने की तैयारी कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये नई ब्रांच छोटी-छोटी कॉलोनियों में खुलेंगी, जिससे आसपास के लोग आसानी से अपने बैंक के काम समय पर निपटा सकते हैं। अगर SBI बैंक की पिछले साल की भर्तियों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2025-26 में बैंक ने कुल 25,633 भर्ती निकाली थी। इनमें से 4,640 ऑफसर, 19,340 एसोसिएट और 1,653 कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड कर्मचारी शामिल थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 08 September: आज सोना-चांदी मंहगा या सस्ता? यहां देखें दिल्ली-कोलकाता समेत अन्य शहरों के रेट

08 September Gold-Silver Rates: अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव जारी है। इस बीच घरेलू बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट और बढ़ोतरी का दौर देखने को मिला। हालांकि, आज 08 सितंबर 2026 मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर रहीं।

Bank Rules: इस बैंक ने बदले ATM से पैसे निकालने के नियम, 1 अक्टूबर से फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या होगी आधी

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सैलरी पैकेज अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए ATM ट्रांजैक्शन के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast