Protest Aganist Iregularities:परीक्षा में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन जंतर-मंतर और झारखंड होते हुए पुणे पहुंचा गया है। यहां छात्रों ने प्रतियोगी परीक्षाओं में होने वाली गड़बड़ी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पेपर लीक और परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों ने पुणे की सड़कों पर उतरकर विरोध जताया।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने हाथ में बैनर-पोस्टर लिए कहा कि दिन-रात मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ धोखा किया जा रहा है। युवाओं का आरोप है कि आयोग में बैठे कुछ भ्रष्ट अधिकारियों और एजेंटों ने पारदर्शी प्रणाली की धज्जियां उड़ा दी हैं।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने रखीं 11 मांगें
छात्रों ने MPSC के अध्यक्ष और सचिव के इस्तीफे की मांग की है। उनकी जगह बेदाग साफ छवि वाले अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग है।
ग्रुप-बी परीक्षा में लगे धांधली के आरोपों पर आयोग से 7 दिन के भीतर जवाब देन और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 और कृषि सेवा परीक्षा के वर्णनात्मक पेपरों के मूल्यांकन में हुई गलतियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए
क्राइम ब्रांच द्वारा MPSC को सौंपी गई जांच रिपोर्ट की सार्वजनिक की जाए
गिरफ्तार किए गए आरोपी अपर सचिव अभिजीत लांडे के कार्यकाल के दौरान हुई सभी परीक्षाओं का फॉरेंसिक ऑडिट कराया जाए
संदिग्ध आरोपियों के संपर्क में रहे सभी चयनित उम्मीदवारों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच की मांग
परीक्षा के परिणाम पर जताई गई गड़बड़ी की आशंकाओं को स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराई जाए
ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में सामने आए संदिग्ध परिणामों और उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की फॉरेंसिक जांच हो
ग्रुप-सी की होने वाली परीक्षा को पारदर्शी तरीक से आयोजित करने की गारंटी दी जाए
स्टेनोग्राफर से जुड़ी परीक्षाओं आयोजित कर भर्तियां निकाली जाएं
छात्रों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं की जाती, वह आंदोलन खत्म नहीं करेंगे।
Also read: LPG Cylinder Booking: ग्रामीण उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन में बुक कर सकेंगे नया सिलेंडर