Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मौलवी का भड़काऊ भाषण वायरल, CM धामी बोले- किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के रुद्रपुर में मौलवी का भड़काऊ भाषण वायरल, CM धामी बोले- किसी को अनुमति नहीं दी जाएगी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान दिए गए कथित भड़काऊ भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रुद्रपुर के त्रिशूल चौक का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आज खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जब इस मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्रशासन अपना काम करेगा, लेकिन किसी को भी इस तरह के भड़काऊ भाषण देने की अनुमति सरकार की ओर से नहीं दी जाएगी। रुद्रपुर में ईद-उल-मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान एक मौलवी द्वारा दिए गए कथित भड़काऊ बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल वीडियो में दिए गए बयान को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और उसमें कही गई बातों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी मामले को लेकर आज खटीमा पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन कानून के तहत अपना काम करेगा, लेकिन समाज में माहौल खराब करने वाले अथवा भड़काऊ भाषण देने की अनुमति किसी को नहीं दी जाएगी। मुख्यमंत्री के बयान के बाद यह साफ है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से ले रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें कही गई बातों की जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल रुद्रपुर पुलिस की जांच जारी है और पुलिस की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: करनाल के विधायक को जगमोहन आनंद को धमकी भरा पत्र, बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सुरक्षा बढ़ाई गई

Haryana News: हरियाणा के करनाल से विधायक जगमोहन आनंद और उनके परिवार को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। डाक के जरिए भेजे गए इस पत्र में विधायक और उनके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधायक के आवास और आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।

Haryana News: रोहतक में होटल के कमरे में मिली महिला की लाश, प्रेमी पर हत्या का केस; अस्पताल में भर्ती आरोपी

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में होटल के कमरे में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने उसके कथित प्रेमी नीरज के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। दोनों ने दिल्ली रोड स्थित एक होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस के मुताबिक, कहासुनी के बाद रूबी की मौत हुई। वहीं आरोपी नीरज ने भी घर जाकर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast