Milk Price Hike: मुंबई में रहने वालों की जेब ढिली होने वाली है। रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी दूध से लेकर आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑटो और टैक्सी दोनों के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। अब एक सितंबर से दूध के दाम भी 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ने वाला है।
मुंबई में मिल्क पोड्यूसर्स एसोसिएशन ने डेयरी पशुओं के चारे कीमत बढ़ने के बाद दूध के थोक दाम बढ़ाने का निर्णय लिया है। मौजूदा थोक कीमत 93 रुपए प्रति लीटर है, जो बढ़कर 102 रुपए प्रति लीटर हो जाएगा। बताया जा रहा है कि नया रेट 1 सितंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक लागू रहेगा।
ऑटो का किराया भी बढ़ा
दूसरी तरफ मुंबई में सीएनजी से चलने वाली काली-पीली टैक्सी और ऑटो रिक्शा का सफर भी 1 सितंबर से महंगा होने वाला है। मुंबई महानगर क्षेत्र परिवहन प्राधिकरण ने किराए में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। नए रेट के अनुसार, टैक्सी से 1.5 किलोमीटर का सफर करने पर 33 रुपए देना होगा। फिलहाल 31 रुपए देना होता है। वहीं, ऑटो रिक्शा का किराया 27 रुपए हो जाएगा। फिलहाल 26 रुपए देना होता है।
टैक्सी का किराया कितना बढ़ा
टैक्सी का प्रति किलोमीटर किराया 20.66 रुपए से बढ़कर 21.90 रुपए हो जाएगा। वहीं, ऑटो का किराया 17.14 से बढ़कर 18.22 रुपए हो जाएगा। नए किराए के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीटर को री-कैलिब्रेट करना होगा। यानी सितंबर की शुरुआत से मुंबई वालों के दूध के बजट और रोजाना सफर के खर्च दोनों का असर होगा। हालांकि, दूध की खुदरा कीमत में वास्तविक बढ़ोतरी थोक दाम के अलावा अन्य लागत और विक्रेताओं पर निर्भर करेगा।
Also read: नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा