Search KhabarFast

Press ESC to close

रक्षाबंधन पर दूर हुई कड़वाहट, बाबा रामदेव ने भेजी मिठाई-तोहफे;कंगना रनौत ने किया स्वीकार

रक्षाबंधन पर दूर हुई कड़वाहट, बाबा रामदेव ने भेजी मिठाई-तोहफे;कंगना रनौत ने किया स्वीकार

Baba Ramdev Sens Sweets To Kangana:बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच चल रही भिड़ंत अब खत्म होती नजर आ रही है। बीते दिनों बाबा रामदेव ने कंगना रनौत की आलोचना की थी। वहीं, कंगना रनौत ने भी बाबा रामदेव पर पलटवार किया था। हालांकि, अब यह विवाद खत्म हो गया है।

बाबा रामदेव ने कंगना रनौत संग विवाद खत्म करते हुए उन्हें मिठाई-तोहफे भेजे। मीडिया के सामने उन्होंने खुद इस बात का ऐलान किया और विवाद पर चुप्पी तोड़ी। बाबा रामदेव ने कहा कि बहन कंगना को मिठाई और गिफ्ट भेज रहे हैं। एक-दूसरे के प्रति बैर की भावना नहीं होनी चाहिए। इसलिए हमने बैर का त्याग कर दिया।    

बाबा रामदेव ने क्या कहा

बाबा रामदेव ने कहा कि तोहफे और मिठाई भेजने के साथ-साथ वह कंगना रनौत को फोन भी करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक विवाद उठा था कि स्वामी रामदेव और कंगना के बीच कहीं विवाद हो गया है, इस विवाद को खत्म करें। उन्होंने कंगना को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं भी दी।

कंगाना ने स्वीकार किया बाबा रामदेव का तोहफा

बाबा रामदेव से तोहफा मिलने के बाद कंगना रनौत भी खुशी हुई। उन्होंने बाबा रामदेव को बड़ा भाई बताया। कंगना रनौत ने आगे कहा कि त्योहार का दिन होता ही है सब भूल-चूक माफ करने के लिए। मेरे भाई बाबा रामदेव ने बहुत अच्छा कहा कि विवाद नहीं संवाद होना चाहिए। कंगना रनौत ने कहा कि रक्षाबंधन के दिन मैं उनकी मिठाई और बड़े भाई का प्रेम दोनों स्वीकार करती हूं।

दरअसल, बाबा रामदेव ने कंगना के गटर छाप वाले बयान पर कहा था कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। उनके खिलाफ पार्टी को एक्शन लेना चाहिए। बाबा रामदेव ने उनके बचपन और पढ़ाई-लिखाई पर भी सवाल उठाए थे। जिससे कंगना काफी नाराज हुई थी। 
Also read: Aaj Ka Mausam 27 August 2026: देश में मानसून का रौद्र रूप! 14 राज्यों में प्रचंड बारिश-आंधी का अलर्ट, पहाड़ों में लैंडस्लाइड की चेतावनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Amit Shah: अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया बड़ा वादा, लोगों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर!

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से बड़ा वादा किया है। गुजरात के अहमदाबाद के बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाकों में भारी बारिश के कारण घरों में पानी भर गया था। इस समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

अब पाकिस्तान-चीन की खैर नही, होगा अचूक हमला; भारत खरीदने जा रहा खास हथियार

India-America Relation:भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बड़ा बयान दिया है। शुक्रवार यानी 28 अगस्त को सर्जियो गोर ने कहा कि अमेरिका में बने जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम को खरीदने की योजना भारत बना रहा है। इससे दोनों देशों के बीच रक्षा संबंध गहरे होने का संकेत मिल रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast