Search KhabarFast

Press ESC to close

Amit Shah: अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया बड़ा वादा, लोगों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर!

Amit Shah: अमित शाह ने अपने संसदीय क्षेत्र में किया बड़ा वादा, लोगों में दौड़ पड़ी खुशी की लहर!

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से बड़ा वादा किया है। गुजरात के अहमदाबाद के बोपल, घुमा, आंबली और शेला इलाकों में भारी बारिश के कारण घरों में पानी भर गया था। इस समस्या को लेकर लोगों में काफी नाराजगी देखने को मिली।

अब केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर से सांसद अमित शाह ने बारिश से प्रभावित लोगों से मुलाकात की है और उन्हें भरोसा दिलाया है कि अगली बार वह वोट मांगने आएंगे, उससे पहले यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

अमित शाह ने लोगों से किया वादा

अमित शाह ने कहा कि अब 30 इंच बारिश भी क्यों का ना हो, सोसायटियों में पानी नहीं भरेगा। इसी के साथ उन्होंने यह भी माना कि नगर निगम की योजना में खामी रही है। दरअसल, जुलाई में हुई तेज बारिश के कारण इन नए इलाकों में सड़कों पर पानी लगा था। हालांकि, उस समय अमित शाह गुजरात में नहीं थे। इसलिए लोगों का हाल जानने नहीं आ सकें। इसी वजह से उन्होंने इस बार खास तौर पर लोक दरबार रखा और लोगों की परेशानी सुनी।

शहर के इंसफ्रास्ट्रचक्चर मजबूत करने की कोशिश

अमित शाह ने साफ कहा कि इस समस्या के लिए मेयर या नगर आयुक्त नहीं बल्कि वह खुद सांसद होने के नाते जिम्मेदारी लेते हैं। उन्होंने हल्के अंदाज में कहा कि देश की बड़ी समस्याएं सुलझाने की जिम्मेदारी तो उन्हें ली है लेकिन, उनका काम है कि लोगों को इलाके में पानी ना भरे। उन्होंने आगे कहा कि इस बार जरूरत से ज्यादा बारिश हुई, इसलिए अब 21 नहीं बल्कि 30 इंच बारिश झेलने लायक व्यवस्था बनाई जाएगी। अगर आगे और ज्यादा बारिश हुई तो उसी हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने सभी सोसाइटियों के चेयरमैन से कहा कि वह अपनी लिखित शिकायतें भेजे ताकी हर समस्या को दूर किया जा सके।                   

Also read: नेपाल में बाढ़ से तबाही...8 लोगों की मौत; 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता, PM मोदी ने मदद का दिया भरोसा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लोगों की जेब हुई ढिली! अब दूध भी हुआ 9 रुपए महंगा, इस दिन से लागू होगा नया रेट

Milk Price Hike: मुंबई में रहने वालों की जेब ढिली होने वाली है। रोजमर्रा की जिंदगी में जरूरी दूध से लेकर आने-जाने के लिए इस्तेमाल होने वाले ऑटो और टैक्सी दोनों के लिए ज्यादा पैसा देना होगा। अब एक सितंबर से दूध के दाम भी 9 रुपए प्रति लीटर बढ़ने वाला है।

रक्षाबंधन पर दूर हुई कड़वाहट, बाबा रामदेव ने भेजी मिठाई-तोहफे;कंगना रनौत ने किया स्वीकार

Baba Ramdev Sens Sweets To Kangana:बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत और बाबा रामदेव के बीच चल रही भिड़ंत अब खत्म होती नजर आ रही है। बीते दिनों बाबा रामदेव ने कंगना रनौत की आलोचना की थी। वहीं, कंगना रनौत ने भी बाबा रामदेव पर पलटवार किया था। हालांकि, अब यह विवाद खत्म हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast