Delhi News: राजधानी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक युवती की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात में एक जिम ट्रेनर पर आरोप लगाया जा रहा है, जिसकी पहचान इमरान के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मुस्कान की आरोपी जिम ट्रेनर से मुलाकात उस समय हुई थी, जब वह जिम जाती थी। आरोप है कि मुलाकात के बाद से ही इमरान लगातार मुस्कान से दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था और उसे परेशान करता था। बताया जा रहा है कि विवाद के बीच आरोपी ने युवती पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।