WTC Final: श्रीलंका को 1-0 से मात देकर टीम इंडिया ने सीरीज अपने नाम कर ली है। लेकिन इस जीत के बाद भी भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) के फाइनल में क्वालीफाई करना मुश्किल है। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया जीत काफी करीब थी, लेकिन सोनल दिनुषा की नाबाद शतकीय पारी ने इस मुकाबले को ड्रॉ करा दिया।
दूसरे टेस्ट में भारत ने पहली पारी में 503/9 के स्कोर पर घोषित की। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 290 रन ही बना सकीं। जिसके बाद टीम इंडिया ने एक बड़ी बढ़त बना ली और श्रीलंका को फॉलोऑन खेलना पड़ा। फॉलोऑन देने के बाद भी टीम इंडिया के गेंदबाज श्रीलंका को ऑलआउट नहीं कर सके। वहीं श्रीलंका की तरफ से सोनल दिनुषा ने 133 रनों की शानदारी पारी खेलते हुए श्रीलंका को हार से बचा लिया।
अगर टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती, तो उसकी दावेदारी काफी मजबूत हो जाती। जीत के बाद भारत के अंक प्रतिशत 51.51 से बढ़कर 63.33 फीसदी हो जाता और अंक तालिक में बांग्लादेश को पीछे छोड़कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच जाती। लेकिन यह मुकाबला ड्रा हो गया और भारतीय टीम 51.51 फीसदी अंकों के साथ पांचवें स्थान पर ही है। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भी अंक तालिक में टीम इंडिया को बढ़त नहीं बना सकी।
रैकिंग में पांचवें पर मौजूद टीम इंडिया
इस समय टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी की रैकिंग में पांचवें पायदान पर मौजूद हैं। आने वाले दिनों में भारत को सात टेस्ट मैच खेलने हैं। जिसके बाद यहीं मुकाबले तय करेंगे कि टीम इंडिया फाइनल में पहुंच पाएगी या नहीं। इस साल भारतीय टीम दो टेस्ट मैच की सीरीज खेलने न्यूजीलैंड जाएंगी। इसके बाद पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने ऑस्ट्रेलिया भारत का दौरा करेंगी। इन सात मुकाबलों से यह तय होगा कि भारत डब्ल्यूटीसी का फाइनल मुकाबले खेल पाएंगी या नहीं।
टीम इंडिया के लिए मुश्किल राह
टीम इंडिया अगर सभी मुकाबलों में जीत दर्ज कर लेती है तो उसका अंक प्रतिशत 70.37 तक पहुंच जाएगा. ऐसा होने पर वो फाइनल के लिए आराम से क्वालिफाई करेगा। अगर एक मुकाबले में हार भी मिलती है तो फाइनल में पहुचने की राह मजबूत रहेगी।