Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News : पुलिस ने किया चंपावत गैंग रेप कांड का पर्दाफाश, दुष्कर्म नहीं बल्कि रची गई थी पूरी साजिश

Uttarakhand News : पुलिस ने किया चंपावत गैंग रेप कांड का पर्दाफाश, दुष्कर्म नहीं बल्कि रची गई थी पूरी साजिश

Champawat News : पिछले दो दिनों से उत्तराखंड में मीडिया और सोशल मीडिया में सुर्खी बना चंपावत नाबालिग गैंगरेप मामले का आज चंपावत पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई थी। कांग्रेस के द्वारा सरकार के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे थे। वहीं एसपी चंपावत रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर इसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश करते हुए बड़ा खुलासा किया।

एसपी चंपावत रेखा यादव ने कहा कि नाबालिग के साथ किसी भी प्रकार की दुष्कर्म की कोई भी घटना नहीं हुई थी। उन्होंने बताया कमल रावत के द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर यह नाटक रचा गया। एसपी चंपावत में बताया नाबालिग को उसके पिता का इलाज कराने का लालच देकर साजिश में शामिल किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया 6 मई को पीड़िता के पिता द्वारा कोतवाली चंपावत में लिखित तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया था कि 5 मई 2026 की रात्रि को उनकी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ तीन व्यक्तियों के द्वारा दुष्कर्म किया गया है। जिसका पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पोक्सो एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया तथा मामले की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा 10 सदस्ई एसआईटी टीम का गठन कर निष्पक्ष एवं विवेचना करने के निर्देश दिए गए थे।

अपनी इच्छा से अपने दोस्त के साथ गई थी- पुलिस

एसपी चंपावत ने बताया उन्होंने खुद पीड़िता से बातचीत कर घटनास्थल पर जाकर स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी ली गई थी। तथा आरएफएसएल उधम सिंह नगर की फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से घटनास्थल का परीक्षण कराया गया था। पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कर बाल कल्याण समिति  के समक्ष काउंसलिंग एवं न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज किए गए थे  पीड़िता की देख रेख व सुरक्षा हेतु जिलाधिकारी से पत्राचार कर एक मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया पीड़िता ग्राम सल्ली में विवाह समारोह में अपनी इच्छा से अपने दोस्त के साथ गई थी। घटना के दिन पीड़िता का विभिन्न स्थानों पर आवागमन एवं गतिविधियां सीसीटीवी फुटेज और डीबीआर से सत्यापित हुई है। चिकित्सा परीक्षण में किसी भी प्रकार की बाह्य अथवा आंतरिक चोटे संघर्ष अथवा जबरदस्ती के स्पष्ट चिकित्सकीय संकेत प्राप्त नहीं हुए हैं। कुछ गवाहों के बयान तकनीकी एवं परिस्थिति जन्य साक्ष्यों से मेल नहीं खाते पाए गए हैं जिससे घटनाक्रम की सत्यता प्रमाणित नहीं होती है। कमल रावत पीड़िता एवं पीड़िता की महिला मित्र के मध्य घटना तिथि पर असामान्य रूप से बार-बार संपर्क वार्तालाप पाया गया। जो प्रकरण के घटनाक्रम के संबंध में महत्वपूर्ण संकेत है।

Also read: Uttarakhand News: तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत, चालक फरार

एसपी चंपावत ने बताया घटना के दौरान मामले में नाम जद आरोपियों विनोद सिंह रावत ,नवीन सिंह रावत तथा पूरन सिंह रावत की मौजूदगी घटनास्थल पर नहीं पाई गई तथा गवाहों के बयानों को तकनीकी साक्ष से इस बात की पुष्टि नहीं हुई की घटना के दौरान नामजद व्यक्ति मौके पर नहीं थे। एसपी चंपावत ने बताया विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा प्रत्येक तथ्य का वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष परीक्षण किया गया मामले में किसी भी निर्दोष व्यक्ति को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित ना किया जाए तथा दोषी के विरुद्ध विधि कार्रवाई सुनिश्चित हो इस उद्देश्य से सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच जारी है।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

एसपी चंपावत ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कमल रावत द्वारा बदले की भावना से प्रेरित होकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत नाबालिग बालिका को पिता का इलाज कराने का झूठा प्रलोभन देकर इस साजिश में शामिल किया था। उन्होंने बताया कमल रावत में भी पूर्व में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप लग चुके हैं तथा पंचायत चुनाव में हुई हार का बदला लेने के लिए उसके द्वारा अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया गया था। पीड़िता के द्वारा भी पूछताछ में बताया गया कमल रावत के द्वारा पिता के इलाज का प्रलोभन देकर उसे ईस साजिश में शामिल किया गया था। एसपी चंपावत ने बताया डिजिटल एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों का परीक्षण जारी है। तथा मामले में शामिल संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ पुलिस के द्वारा की जा रही है उन्होंने कहा यदि जांच के दौरान तथ्यों को भ्रामक या मनगढ़ंत पाया जाता है तो विधि अनुसार सुसंगत धाराओं में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मामले में सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान ने कहा मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता के साथ किसी भी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की गई है। ना ही उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान पाए गए। उसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ है। फिलहाल दो दिनों से प्रदेश की सुर्खियां बने इस गैंगरेप कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस के अनुसार  बदले की भावना से प्रेरित होकर निष्कासित पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत के द्वारा इस साजिश को अंजाम दिया गया था। मामले का खुलासा होने पर लोग आश्चर्यचकित है कि इस प्रकार की साजिश को भी अंजाम दिया जा सकता है। इस कांड ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था।क्योंकि मामला मुख्यमंत्री की विधानसभा से जुड़ा हुआ था। पर एसपी चंपावत रेखा यादव के नेतृत्व में पुलिस ने इस साजिश का शानदार खुलासा किया है। वही आज घटना के खुलासे को लेकर महिला कांग्रेस ने चंपावत में जोरदार प्रदर्शन भी किया था। मामले का खुलासा होने पर चंपावत पुलिस व जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अंबाला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

Ambala Encounter: हरियाणा के अंबाला के मुलाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सीआईए-1 की टीम और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अंबाला सिविल हस्पताल लाया गया। यह दोनों बदमाश वही है जिन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला पुलिस व पथराव किया था और एक युवक की इस दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

हरियाणा में राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में नेता विपक्ष ने 'सद्भाव यात्रा' में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये यात्रा एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं नरेंद्र मोदी के साथ। इन्होंने देश पर आक्रमण किया है लोकतंत्र पर आक्रमण करके इन्होंने संविधान पर आक्रमण किया है। बाकी सारी पार्टियां इनके सामने नहीं खड़ी हो पाएगी, एक नहीं हो पाएगी और अंत में केवल कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी और इनको हराएगी।

हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार, 8 मई को पानीपत में सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast