Search KhabarFast

Press ESC to close

तमिलनाडु में विजय सरकार बनने के करीब, वामदलों का मिला समर्थन

तमिलनाडु में विजय सरकार बनने के करीब, वामदलों का मिला समर्थन

Tamil Nadu Political: तमिलनाडु की राजनीति में चल रहा सियासी सस्पेंस अब खत्म होने की ओर बढ़ता दिख रहा है। अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी तमिलगा वेट्टी कजगम (TVK) को शुक्रवार को बड़ा समर्थन मिल गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने विजय की पार्टी को समर्थन देने का ऐलान किया है। इसके बाद विजय सरकार बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। हालांकि, वाम दलों ने साफ किया है कि उनका समर्थन बिना शर्त नहीं है। M. A. Baby ने कहा कि डीएमके चाहती थी कि वाम दल एआईएडीएमके को समर्थन दें और डीएमके बाहर से सरकार को समर्थन दे। लेकिन CPI और CPI(M) ने इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया।

वाम दल सरकार में शामिल नहीं होंगे- एमए बेबी

एमए बेबी ने कहा कि भाजपा को सत्ता के समीकरण से दूर रखने के लिए टीवीके का समर्थन किया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि वाम दलों का वैचारिक रिश्ता डीएमके के साथ आगे भी जारी रहेगा। वाम दल सरकार में शामिल नहीं होंगे और किसी मंत्री पद की मांग भी नहीं करेंगे। वहीं CPI नेता Veerapandian ने कहा कि अगर भविष्य में विजय भाजपा के करीब जाते हैं या गठबंधन करते हैं, तो वाम दल उनका विरोध करेंगे। उनके इस बयान को तमिलनाडु में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को लेकर चिंता के तौर पर देखा जा रहा है।

ये सभी दल करेंगे विजय का समर्थन

टीवीके ने डीएमके गठबंधन के सहयोगी दलों CPI, CPI(M) और वीसीके से समर्थन मांगा था। तीनों दलों के पास दो-दो विधायक हैं। अब इन सभी दलों ने विजय को समर्थन देने का फैसला किया है। इसके बाद टीवीके की संख्या बहुमत के आंकड़े से आगे निकल गई है। तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 विधायकों का समर्थन जरूरी है। टीवीके के पास पहले से 108 विधायक हैं। कांग्रेस के 5 विधायकों ने पहले ही समर्थन दे दिया था। अब CPI और CPI(M) के दो-दो और वीसीके के दो विधायकों के समर्थन के बाद विजय के समर्थन में कुल 119 विधायक हो गए हैं। बताया जा रहा है कि विजय जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। यह तीन दिनों में उनकी तीसरी मुलाकात होगी। 

Also read: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री, इस दिन लेंगे शपथ

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Political News: तीन भारतीय नाविकों की मौत पर केजरीवाल का केंद्र सरकार से सवाल, पीएम मोदी से की अपील

Political News: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया कि वे बुधवार को फ्रांस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ होने वाली अपनी प्रस्तावित बैठक में ओमान की खाड़ी में हाल ही में मारे गए तीन भारतीय नाविकों के मामले पर कड़ा रुख अपनाएं।

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

Political News: भारत का छात्र, परीक्षा का केंद्र अबू धाबी! राहुल गांधी बोले- शिक्षा व्यवस्था में भारी खामियां

Political News: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को केंद्र सरकार और देश की शिक्षा व्यवस्था की आलोचना की। यह आलोचना तब की गई जब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा देने वाले एक छात्र को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी में परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast