Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत, चालक फरार

Uttarakhand News: तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से दो महिलाओं की मौके पर मौत, चालक फरार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कालाढूंगी क्षेत्र के बैलपड़ाव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला,जहां एक अनियंत्रित कार ने पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

कालाढूंगी के बैलपड़ाव क्षेत्र में गैबुआ के पास स्थित फूड क्रिस्टल होटल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाएं सुबह घास लेने के लिए जा रही थीं, तभी यह हादसा हुआ, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया,दोनों महिलाओं को रामनगर के रामदत्त सयुक्त चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए,हादसे के बाद कार चालक वाहन संख्या UK 19B 8791 को मौके पर छोड़कर फरार हो गया,सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक महिलाओं की पहचान कमला देवी 55 वर्ष, पत्नी शिवराज सिंह, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव और पुष्पा देवी 55 वर्ष, पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पत्तापनी बैलपड़ाव के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार कमला देवी के परिवार में दो बेटियां और एक बेटा है,जबकि पुष्पा देवी की चार बेटियां हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है,इस हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

Also read: Uttarakhand News: चमोली में 10 हजार के लिए शख्स की हत्या, पुलिस ने किया चौंका देने वाला खुलासा

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरनाक परिणामों की याद दिलाता है। प्रत्यक्षदर्शी स्थानीय दयाल सिंह पन्नू जो स्वयं बैलपड़ाव के निवासी हैं ने बताया कि उउनके अनुसार कार गलत दिशा से आ रही थी और सीधे महिलाओं को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि हादसा बेहद दर्दनाक था और दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टर हर्ष ने बताया कि दोनों महिलाएं ब्रॉडेडड हालत में यहां पर लाई गई थी. वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: पानीपत में भीषण आग धागा फैक्ट्री का गोदाम खाक, करोड़ों का नुकसान

Panipat Fire: हरियाणा की औद्योगिक नगरी पानीपत में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामले में रिसालू रोड स्थित एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और फैक्ट्री से उठता धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई देता रहा।

Bihar Cabinet Expansion: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू, ‘सम्राट’ फॉर्मूले पर NDA से 27 मंत्री हुए फाइनल

बिहार में राजनीतिक हलचल एक बार फिर तेज हो गई है। राज्य में ‘सम्राट’ फॉर्मूले के तहत NDA सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार 07 मई को होगा। जानकारी के मुताबिक, नए मंत्रिमंडल में कुल 27 मंत्रियों को शामिल किए जाने की तैयारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast