Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: अंबाला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

HARYANA NEWS: अंबाला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

Ambala Encounter: हरियाणा के अंबाला के मुलाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सीआईए-1 की टीम और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अंबाला सिविल हस्पताल लाया गया। यह दोनों बदमाश वही है जिन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला पुलिस व पथराव किया था और एक युवक की इस दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

हरियाणा के अंबाला में अपराधियों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। ताजा मामला मुलाना क्षेत्र का है, जहाँ देर रात सीआईए-1 अंबाला की टीम और मोटरसाइकिल सवार बदमाशों के बीच आमना-सामना हो गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में इलाके में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके में सघन नाकाबंदी शुरू की। तभी एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जो दोनों बदमाशों के पैर में जा लगीं। मुठभेड़ के तुरंत बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच में आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के चलकाना निवासी मोनिश और रिहान के रूप में हुई है।

Also read: Haryana News: बहादुरगढ़ में सनसनीखेज वारदात, युवती की गला रेतकर हत्या, पास में घायल मिला युवक

आरोपियों के पास से अवैध हथियार बरामद

पुलिस के मुताबिक, ये दोनों शातिर गौ-तस्कर हैं और इन पर पहले से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है पिछले दिनों इन दोनों बदमाशों ने पुलिस पर पथराव किया था और इस दौरान वहां से गुजर रहे गरनाला निवासी गुरप्रीत सिंह की गोली लगने से मौत हो गई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में नेता विपक्ष ने 'सद्भाव यात्रा' में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये यात्रा एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं नरेंद्र मोदी के साथ। इन्होंने देश पर आक्रमण किया है लोकतंत्र पर आक्रमण करके इन्होंने संविधान पर आक्रमण किया है। बाकी सारी पार्टियां इनके सामने नहीं खड़ी हो पाएगी, एक नहीं हो पाएगी और अंत में केवल कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी और इनको हराएगी।

हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार, 8 मई को पानीपत में सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast