Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं

हरियाणा में राहुल गांधी ने किया बड़ा दावा, कहा- कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं

HARYANA NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में नेता विपक्ष ने 'सद्भाव यात्रा' में सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि ये यात्रा एक संदेश है कि हिंदुस्तान नफरत और हिंसा से नहीं, सिर्फ मोहब्बत से चलेगा।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी को हराएगी और फिर देखना हम क्या कार्रवाई करते हैं नरेंद्र मोदी के साथ। इन्होंने देश पर आक्रमण किया है लोकतंत्र पर आक्रमण करके इन्होंने संविधान पर आक्रमण किया है। बाकी सारी पार्टियां इनके सामने नहीं खड़ी हो पाएगी, एक नहीं हो पाएगी और अंत में केवल कांग्रेस पार्टी खड़ी होगी और इनको हराएगी।

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी ने 'सद्भाव यात्रा' की। हमारे नेताओं ने हरियाणा की नब्ज को समझा है। वे जनता के बीच गए और उनके मुद्दों को करीब से जाना है। उन्होंने कहा कि मेरी सोच है कि कांग्रेस पार्टी के हर युवा नेता को हर प्रदेश में ऐसी यात्रा करनी चाहिए। यात्राओं से राजनीतिक समझ बढ़ती है, जनता से जुड़ाव होता है और बहुत कुछ सीखने को मिलता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ दो राजनीतिक विचारधारा हैं।  RSS की नफरत और बंटवारे की विचारधारा है। कांग्रेस की मोहब्बत और एकता की विचारधारा है। कोई भी पार्टी इनके आगे नहीं खड़ी हो पाएगी, अंत में सिर्फ कांग्रेस ही इनके सामने खड़ी होगी और हराएगी। 

Also read: हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है-  राहुल गांधी  

राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी चाहे कितने भी चुनाव चोरी कर लें, लेकिन अंत में उन्हें जनता के गुस्से का सामना करना पड़ेगा और वे टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने कुछ साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक 'भारत जोड़ो यात्रा' की थी। हम इस यात्रा में 4 हजार किलोमीटर चले थे। 'भारत जोड़ो यात्रा' में लाखों लोग साथ आए और एक नारा दिया- 'नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान' खोलनी है। ये नारा हमारा नहीं था, यह लोगों से आया था। देश को इस नारे की पहले भी जरूरत थी और अब भी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: अंबाला में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, क्रॉस फायरिंग में दो बदमाश घायल

Ambala Encounter: हरियाणा के अंबाला के मुलाना में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। सीआईए-1 की टीम और बदमाशों के बीच हुई इस क्रॉस फायरिंग में दो शातिर बदमाशों के पैर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए अंबाला सिविल हस्पताल लाया गया। यह दोनों बदमाश वही है जिन्होंने कुछ दिन पहले अंबाला पुलिस व पथराव किया था और एक युवक की इस दौरान गोली लगने से मौत हो गई थी।

हरियाणा के मंत्री कृष्ण लाल पंवार का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शुक्रवार, 8 मई को पानीपत में सड़क हादसे में घायल हो गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast