Search KhabarFast

Press ESC to close

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, बीजेपी नेता ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

मध्यमग्राम में शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या, बीजेपी नेता ने TMC पर लगाए गंभीर आरोप

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के मध्यमग्राम के पास भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, सुवेंदु अधिकारी ने पुष्टि की। PA चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। भाजपा के कई नेताओं ने टीएमसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। वहीं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की है।

वहीं BJP नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि यह एक सोची-समझी हत्या है, और DGP ने भी यही कहा है। 2-3 दिनों तक रेकी की गई थी और हत्या की पूरी योजना बनाई गई थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हम शोक में हैं और इस घटना की निंदा करने के लिए हमारे पास शब्द नहीं हैं। दिल्ली से हमारे पूरे नेतृत्व ने इस बारे में जानकारी ली है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने (मृतक के) परिवार और पुलिस से बात की है। विभिन्न नेता और चुने हुए विधायक अपने-अपने क्षेत्रों से यहां आए हैं। पुलिस को कुछ सबूत मिले हैं और वे जांच करेंगे। यह 15 साल के 'महा-जंगल राज' का नतीजा है। BJP यहां के गुंडों को खत्म करने का काम शुरू करेगी।

Also read: JAC 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, आर्ट्स में 96% से ज्यादा छात्र पास

किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा- सुकांत मजूमदार

केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह एक दुखद घटना है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। DGP ने हमें बताया है कि जांच में काफी प्रगति हुई है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। कानूनी प्रक्रिया के ज़रिए सभी को सज़ा दिलाई जाएगी। रिपोर्टों के अनुसार, पांच गोलियां चलाई गई थीं। पहले पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो जाने दीजिए। जैसे ही हमारे मुख्यमंत्री शपथ लेंगे और हमारी सरकार सत्ता संभालेगी, सब कुछ ठीक हो जाएगा। हालांकि इसमें थोड़ा समय लग सकता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Crime News: शास्त्री पार्क में खून से सनी रात, 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या से दहशत

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के उत्तर पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके से एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। जहां देर रात एक 50 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घटना की जांच में जुट गई।

यमुनानगर में एक व्यक्ति पर गंडासियों से हमला, हुई दर्दनाक मौत, 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र में बीती रात मामूली कहासुनी के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर के बाहर टहलने निकले व्यक्ति पर गंडासियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast