Search KhabarFast

Press ESC to close

यमुनानगर में एक व्यक्ति पर गंडासियों से हमला, हुई दर्दनाक मौत, 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

यमुनानगर में एक व्यक्ति पर गंडासियों से हमला, हुई दर्दनाक मौत, 6 के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र में बीती रात मामूली कहासुनी के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर घर के बाहर टहलने निकले व्यक्ति पर गंडासियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान यमुनानगर के हमीदा के गुजरान मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय मेहंदी हसन के रूप में हुई है। वह खेतीबाड़ी का काम करता था और दो बच्चों का पिता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल, यमुनानगर के शवगृह में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई कईयूम ने बताया कि मेहंदी हसन अपनी बैठक में था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अवैश भी वहां आ गया। बैठक में बैठे-बैठे दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। वहां मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को शांत कराया, जिसके बाद वे अपने-अपने घर चले गए।

Also read: गुरुग्राम के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, बच्चों को तुरंत भेजा गया घर; पुलिस की टीम कर रही जांच

करीब साढ़े 10 बजे मेहंदी हसन टहलने के लिए घर से बाहर गली में निकला। आरोप है कि इसी दौरान अवैश अपने पिता, दो भाइयों और अन्य लोगों के साथ गंडासियां लेकर वहां पहुंचा और आते ही मेहंदी हसन पर हमला कर दिया। सभी आरोपियों के पास गंडासीनुमा हथियार थे। आरोपियों ने मेहंदी हसन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर जब आसपास के लोग बाहर आए तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन उसे तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। कईयूम के अनुसार, पीजीआई ले जाते समय रास्ते में ही मेहंदी हसन ने दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस

उधर, सूचना मिलते ही हमीदा चौकी और सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यमुनानगर सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में परिजनों की शिकायत पर 6-7 लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया गया है। हत्या के पीछे कारण क्या था, इस बारे अभी जांच की जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सीएम शुभेंदु के PA की हत्या मामले में बड़ा खुलासा, झारखंड के धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

CM Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मामले का झारखंड के धनबाद से कनेक्शन निकला है। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है।

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एसआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast