Search KhabarFast

Press ESC to close

Apara Ekadashi 2026: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये खास उपाय, तुलसी पूजा में न करें ये गलतियां

Apara Ekadashi 2026: आर्थिक तंगी दूर करने के लिए करें ये खास उपाय, तुलसी पूजा में न करें ये गलतियां

Apara Ekadashi 2026: हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व माना जाता है, लेकिन ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष में आने वाली अपरा एकादशी को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। साल 2026 में अपरा एकादशी 13 मई को मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से अपार पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

ग्रहों का दुर्लभ संयोग

ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक, इस बार अपरा एकादशी पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो आर्थिक संकट और दुर्भाग्य को दूर करने में लाभकारी माना जा रहा है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए उपाय व्यक्ति को धन लाभ और मानसिक शांति दिला सकते हैं।  अगर मेहनत के बाद भी पैसा नहीं टिकता या व्यापार में लगातार घाटा हो रहा है, तो अपरा एकादशी पर कुछ खास उपाय करने की सलाह दी जाती है। पूजा के दौरान भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के चरणों में 5 पीली कौड़ियां अर्पित करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन वृद्धि होने की मान्यता है।

दूध से भगवान विष्णु का करें

इसके अलावा दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिला दूध भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से घर में अन्न और धन की कमी नहीं होती। वहीं हल्दी और केसर का तिलक भगवान को लगाने और घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। अपरा एकादशी पर Tulsi पूजा का भी विशेष महत्व होता है। हालांकि इस दिन कुछ गलतियों से बचने की सलाह दी जाती है।

इस मंत्र का करें जाप

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी पर तुलसी में जल नहीं चढ़ाना चाहिए और न ही उसके पत्ते तोड़ने चाहिए। सूर्यास्त के बाद तुलसी को स्पर्श करने से भी बचना चाहिए। शाम के समय तुलसी के पास गाय के घी का दीपक जलाकर “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।  

Also read: Horoscope Tomorrow 09 May 2026, Kal Ka Rashifal: आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सूर्य देव, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, जानें अपना दैनिक राशिफल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 23 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष-वृषभ समेत इन राशियों की चमकेगी किस्मत, इन्हें होगा धन लाभ; यहां पढ़े अपना दैनिक राशिफल

Horoscope Today 23 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 23 जून 2026, मंगलवार का दिन है। इस दिन चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे कार्य में सफलता मिलेगी। सूर्य, बुध, मंगल, गुरु और शुक्र के प्रभाव से जीवन की बाधाएं दूर होगी। चलिए सभी राशियों के बारे में जानते हैं।

Nirjala Ekadashi 2026: इस निर्जला एकादशी पर न करें ये गलती, वरना नहीं मिलेगा पुण्य

निर्जला एकादशी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और फलदायी व्रत माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए नियमों का पालन करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, लेकिन अगर व्रत के दौरान कोई गलती हो जाए तो इसका पूरा फल भी कम हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सफलता के संकेत

26 जून 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिष के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है। आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है, जिसे रामलक्ष्मण द्वादशी भी कहा जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast