Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई, नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

Uttarakhand News: धामी सरकार की त्वरित कार्रवाई, नंदा की चौकी में मात्र 12 घंटे के भीतर बहाल हुआ आवागमन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भारी वर्षा के चलते मंगलवार सुबह लगभग 6:30 बजे नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक छोटा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल अधिकारियों को मौके पर राहत एवं मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग, जिला प्रशासन एवं संबंधित एजेंसियों ने समन्वित रूप से कार्य करते हुए लगातार अभियान चलाया और मात्र 12 घंटे के भीतर क्षतिग्रस्त एप्रोच रोड की मरम्मत कर मार्ग को पुनः सुचारु रूप से आवागमन के लिए खोल दिया। मार्ग खुलते ही स्थानीय लोगों को राहत मिली तथा आवश्यक सेवाओं का संचालन भी सामान्य हो गया। एक एम्बुलेंस भी बिना किसी बाधा के मरीज को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट कहा है कि आपदा की स्थिति में राहत एवं पुनर्स्थापन कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सभी आवश्यक तकनीकी एवं सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुल, एप्रोच रोड एवं संबंधित निर्माण कार्यों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार से स्पष्टीकरण तलब करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिस तेजी से सरकार ने स्थिति पर नियंत्रण पाया और मात्र 12 घंटे में मार्ग को पुन चालू कराया, उससे लोगों को बड़ी राहत मिली। नागरिकों ने इसे संवेदनशील, जवाबदेह और त्वरित निर्णय लेने वाली सरकार का उदाहरण बताया।

धामी सरकार ने एक बार फिर यह संदेश दिया है कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुगम आवागमन और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आपदा की हर स्थिति में सरकार पूरी तत्परता के साथ जनता के साथ खड़ी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत और कई घायल

Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात बोलेरो पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हो घई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

यूपी के झांसी में रिश्तों का खौफनाक अंत, पैसों के विवाद में चचेरे भाई ने की अपने भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

UP News: यूपी के झांसी जनपद के थाना बबीना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बालक अंकित की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई आशिक अहिरवार को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का पर्दाफाश किया है। मजदूरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने पत्थर से वार कर अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

UP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

UP News: यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पिहानी चुंगी इलाके में 17 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे को इस हालत में देखकर मां सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast