Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात बोलेरो पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हो घई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।
Also read: यूपी के झांसी में रिश्तों का खौफनाक अंत, पैसों के विवाद में चचेरे भाई ने की अपने भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
कहां-कैसे हुआ हादसा?
दरअसल, गाजियाबाद के निवाड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे एक सड़क हादसे में 3 लोगों की जान चली गई। जानकारी के अनुसार, बोलेरो पिकअप नया खरीदा गया था। जिसमें बैठकर लोग हरिद्वार दर्शन करने के लिए जा रहे थे। लेकिन तभी अचानक सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि गांड़ियों के परखच्चे उड़ गए। जिस वजह से मौके पर ही 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु किया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तो वहीं, मामले की जांच जारी है और मृतकों की पहचान की जा रही हैं।