Search KhabarFast

Press ESC to close

आज मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, इस दिन ये सरल उपाय करने से कर्ज से मिलेगा छुटकारा; होगा धन लाभ

आज मनाया जा रहा गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व, इस दिन ये सरल उपाय करने से कर्ज से मिलेगा छुटकारा; होगा धन लाभ

Guru Purnima Remedies: आज 29 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पत्क्ष की पूर्णिमा है। इसी के साथ आज गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था, जिन्हें एक बड़े विद्वान के रूप में जाना जाता है। इसलिए आज के दिन अपने सभी गुरुओं, शिक्षकों को याद किया जाता है और उनका आर्शीवाद भी लिया जाता है। तो वहीं, हिंदू पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि अत्यंत शुभ मानी जाती है। ऐसे में पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई की शाम लगभग 6:18 बजे हुई। इसका समापन 29 जुलाई रात करीब 8:05 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर आज ही पूजा-पाठ और स्नान-दान किया जाएगा। इसी के साथ कुछ सरल उपाय करने से जीवन से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती है और सुख-शांति का वास होता है।

पूर्णिमा तिथि का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4:17 से 4:59 बजे तक

अमृत सर्वोत्तम मुहूर्त - सुबह 07:22 से 09:04 बजे तक

शुभ मुहूर्त - सुबह 10:46 से दोपहर 12:27 बजे तक

अन्य शुभ मुहूर्त - शाम 05:32 से 07:14 बजे तक

Also read: Horoscope Today 29 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की, सिंह राशि वाले रहें सावधान; जानें 12 राशियों का भविष्यफल

पूर्णिमा तिथि पर करने वाले सरल उपाय

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन किए गए उपाय फलदायी साबित होते हैं। इस दिन पूजा-पाठ और स्नान-दान करने से कर्ज से मुक्ति, धन लाभ जैसे कई काम बनते हैं।

धन लाभ के लिए

अगर आप धन की वर्षा चाहते है तो गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह 11 कौड़ियों पर हल्दी का तिलक लगाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके बाद पूजा करें और कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन की कभी कमी नहीं होगी।

कर्ज से मुक्ति के लिए

अगर आप या परिवार का कोई अन्य सदस्य कर्ज के बोझ के तले दबा है तो गुरु पूर्णिमा के दिन मंदिर में घी का दीपक जलाएं और इस दौरान ‘ॐ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का 11 या 108 बार जाप करें। इससे भगवान आपकी प्रार्थना जरूर सुनेंगे और आर्शिक स्थिति बेहतर होगी।

कारोबार में तरक्की के लिए

आपका कारोबार या बिजनेस अच्छा चलें, इसके लिए आज के दिन एक कच्चे नारियल पर हल्दी से ‘श्री’ लिखकर भगवान विष्णु के मंदिर में दान कर दें। अगर भगवान विष्णु का मंदिर न हो तो आसपास के किसी भी अन्य मंदिर में दान जरूर करें। इसके अलावा गरों और जरूरमंदों को अनाज दान करें। ऐसे करने से बिजनेस में आ रही सभी बाधाएं दूर होगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 29 July 2026, Aaj Ka Rashifal: मिथुन राशि को मिलेगी तरक्की, सिंह राशि वाले रहें सावधान; जानें 12 राशियों का भविष्यफल

Horoscope Today 29 July 2026, Aaj Ka Rashifal: राशिफल के अनुसार, आज 29 जुलाई 2026, बुधवार का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला है। ग्रहों की स्थिति के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को आज उन्नति के अवसर मिल सकते हैं और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। वहीं सिंह राशि के लोगों को आज सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि विवादों से बचना बेहतर रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर जानते हैं कि आज सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा और आपके भाग्य के सितारे क्या संकेत दे रहे हैं।

Guru Purnima 2026: इस साल दुर्लभ योगों के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा, नोट कर लें स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Guru Purnima 2026: हिंदू धर्म में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन महर्षि कृष्णद्वैपायन वेदव्यास का जन्म हुआ था, इसलिए इसे व्यास पूर्णिमा भी कहते है। इस साल ये पर्व कल 29 जुलाई 2026 बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद लेते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast