Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गूंजा लखपति दीदी अभियान, 39 विधानसभा क्षेत्रों में 3,220 महिलाओं का सम्मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड में गूंजा लखपति दीदी अभियान, 39 विधानसभा क्षेत्रों में 3,220 महिलाओं का सम्मान

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, उत्तराखण्ड द्वारा प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे "लखपति दीदी सम्मेलन" अभूतपूर्व जनभागीदारी के साथ सफलता की नई मिसाल कायम कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत अब तक प्रदेश की 39 विधानसभा क्षेत्रों में सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं, जिनमें 3,220 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी उन महिलाओं का अभिनंदन किया जा रहा है जिन्होंने अपने परिश्रम, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर आर्थिक आत्मनिर्भरता प्राप्त कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनने का कार्य किया है।

प्रदेशभर में आयोजित इन सम्मेलनों में बड़ी संख्या में महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने सहभागिता की। सम्मेलन केवल सम्मान समारोह तक सीमित नहीं रहे, बल्कि इनमें महिलाओं ने अपने संघर्ष, सफलता और स्वरोजगार की प्रेरणादायी कहानियाँ साझा करते हुए अन्य बहनों को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

जिलावार आयोजित कार्यक्रमों में चमोली की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 155, उत्तरकाशी की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 275, रुद्रप्रयाग की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 270, टिहरी की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 430, हरिद्वार की 4 विधानसभा क्षेत्रों में 200, देहरादून महानगर की 1 विधानसभा में 65, ऋषिकेश की 1 विधानसभा में 140, देहरादून ग्रामीण की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 80, रुड़की की 3 विधानसभा क्षेत्रों में 85, पौड़ी की 1 विधानसभा में 250, कोटद्वार की 1 विधानसभा में 50, पिथौरागढ़ की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 340, बागेश्वर की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 130, रानीखेत की 1 विधानसभा में 5, अल्मोड़ा की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 35, चम्पावत की 1 विधानसभा में 170, नैनीताल की 4 विधानसभा क्षेत्रों में 97, काशीपुर की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 148 तथा ऊधम सिंह नगर की 2 विधानसभा क्षेत्रों में 375 लखपति दीदियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का जो संकल्प लिया गया था, वह आज धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लाखों महिलाएं आज अपने परिवार की आय बढ़ाने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान कर रही हैं। "लखपति दीदी" अभियान ने ग्रामीण महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास, सम्मान और स्वावलंबन का नया अध्याय जोड़ा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सरकार महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। भाजपा महिला मोर्चा इस अभियान के माध्यम से उन महिलाओं का सम्मान कर रहा है जिन्होंने अपने परिश्रम से सफलता अर्जित कर समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। इन सम्मेलनों के माध्यम से प्रदेश की प्रत्येक महिला को यह संदेश दिया जा रहा है कि अवसर, प्रशिक्षण और संकल्प के साथ कोई भी महिला आर्थिक रूप से सशक्त बन सकती है।

रुचि भट्ट ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा का लक्ष्य केवल सफल महिलाओं का सम्मान करना नहीं, बल्कि प्रत्येक गाँव और प्रत्येक विधानसभा तक आत्मनिर्भरता का संदेश पहुँचाना है। आने वाले समय में यह अभियान और अधिक व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा, जिससे अधिकाधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर "लखपति दीदी" बनने की दिशा में आगे बढ़ें और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत" तथा "नारी शक्ति से राष्ट्र शक्ति" के संकल्प को साकार करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।

प्रदेश महिला मोर्चा ने सभी जिला एवं मंडल इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों तथा कार्यक्रमों में सहभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में पूरे देश के लिए एक प्रेरक मॉडल के रूप में अपनी पहचान और मजबूत करेगा। इसी क्रम में प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट बुधवार को पिथौरागढ़ जिले की सीमांत विधानसभा धारचूला  में लखपति दीदी सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में रहेंगी और लखपति दीदीयों को सम्मानित करेंगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा, हरिद्वार जा रहे बोलेरो और ट्रक की जोरदार टक्कर; 3 लोगों की मौत और कई घायल

Ghaziabad Road Accident: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, बीती देर रात बोलेरो पिकअप और ट्रक की भीषण टक्कर हो घई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बोलेरो में सवार लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जा रहे थे।

यूपी के झांसी में रिश्तों का खौफनाक अंत, पैसों के विवाद में चचेरे भाई ने की अपने भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

UP News: यूपी के झांसी जनपद के थाना बबीना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग बालक अंकित की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई आशिक अहिरवार को गिरफ्तार कर हत्या की वारदात का पर्दाफाश किया है। मजदूरी के पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने पत्थर से वार कर अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंककर साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया।

UP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगा दी छलांग, दोनों की मौत

UP News: यूपी के हरदोई के कोतवाली देहात क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पिहानी चुंगी इलाके में 17 वर्षीय किशोर ने घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे को इस हालत में देखकर मां सदमे को बर्दाश्त नहीं कर सकीं और मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast