Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: गाय के दूध का ₹61 और भैंस का ₹71 खरीद मूल्य करने की मांग, सरकार को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

Uttarakhand News: गाय के दूध का ₹61 और भैंस का ₹71 खरीद मूल्य करने की मांग, सरकार को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पशुपालकों को दूध का उचित खरीद मूल्य दिलाने की मांग को लेकर किसान मंच ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने राज्य सरकार से पशुपालकों के हित में दो सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय लेने की मांग की। किसान मंच ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कार्तिक उपाध्याय ने कहा कि चारा, पशु आहार और पशुओं के इलाज का खर्च लगातार बढ़ रहा है, लेकिन पशुपालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप दूध का मूल्य नहीं मिल रहा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में घोषित दूध खरीद दरों का हवाला देते हुए उत्तराखंड में भी पशुपालकों के लिए सम्मानजनक मूल्य सुनिश्चित करने की मांग उठाई संगठन के मुताबिक, एक अक्टूबर को डेयरी विकास विभाग के निदेशक को ज्ञापन देकर दो सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान सरकार से बातचीत और समाधान की उम्मीद है।

प्रदेश प्रवक्ता कुसुम लता बौड़ाई, युवा पहाड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल तिवारी, संरक्षक पीयूष जोशी और हल्द्वानी ब्लॉक अध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने भी पशुपालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पलायन से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा बताया। किसान मंच ने कहा कि निर्धारित समय में ठोस फैसला नहीं होने पर चंपावत से आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद जरूरत पड़ने पर इसे कुमाऊं और पूरे उत्तराखंड तक विस्तार दिया जाएगा संगठन किसान, पशुपालक और सामाजिक संगठनों से समर्थन भी मांगेगा। मंच ने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गुरूग्राम में ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार, 50 हजार लेते पकड़ी गई; खाते में 95 लाख फ्रीज

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला अब तक ब्लैकमेलिंग के जरिए उससे करीब 90 लाख रुपये ले चुकी थी और इसके बावजूद उससे लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी।

Uttarakhand News: कैंची धाम के पास दूध की पिकअप खाई में गिरी, नदी से तीन घायल रेस्क्यू

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैंची धाम मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास मंगलवार तड़के एक दूध की पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंची धाम चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast