Mika Singh on Pakistan Muslims: 'सुबह होने ना दे, साथ खोने ना दे' से लेकर जुम्मे की रात, चुम्मे की बात है' जैसे कई गानों में अपनी दमदार आवाज देने वाले सिंगर मीका सिंह अक्सर लाइमलाइट में बने रहते है। लेकिन हाल ही में उन्होंने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर अपने विचार सामने रखे हैं, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, उन्होंने दोनों देशों के संबंधों, तनाव, कलाकारों और वहां के लोगों को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। मीका सिंह ने अपने पुराने दौर को याद करते हुए पाकिस्तान के साथ जुड़े अपने अनुभवों के बारे में बताया। उन्होंने पाकिस्तान और दुबई के मुसलमानों की तुलना करते हुए भारत के नजरिया पर अपनी राय रखी है।
पाकिस्तान से जुड़ाव पर मीका सिंह ने क्या कहा?
बता दें, मीका सिंह हाल ही में टाइम्स नाउ के पॉडकास्ट ‘बातें दिल से’ विद नविका कुमार’ पॉडकास्ट का हिस्सा बने। जहां उन्होंने पाकिस्तान से अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वे साल 2019 में पाकिस्तान दौरे पर थे। उन्होंने अपनी इस यात्रा याद करते हुए कहा कि जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने सबकुछ अलग पाया। उन्होंने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण बने हुए थे। लेकिन उस समय पाकिस्तान को लेकर भारत की जो धारणा बनी हुई थी, वो उन्होंने वहां पहुंचने के बाद अलग पाया। उन्होंने बताया कि वहां कई मुस्लिम लोग गुरुद्वारों में सेवा और साफ-सफाई का काम करते हैं।
Also read: Arijit Singh India Tour 2027: नौ शहरों में गूंजेगी अरिजीत की आवाज, 20 साल के संगीत सफर का होगा जश्न
मिका सिंह ने आगे बताया कि पाकिस्तान में तीन गुरुद्वारे हैं, जिससे उनका खास नाता है। उन्होंने ननकाना साहिब और पंजा साहिब का जिक्र करते हुए कहा कि पाकिस्तान के इन्हीं धार्मिक स्थलों की वजह से उनका ये जुड़ाव और ज्यादा गहरा हो गया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान जाने का ऑफर उन्हें एक कार्यक्रम की मिला था, लेकिन उनका वहां जाने का असली मकसद गुरुद्वारे तक पहुँचने का था, जो उनके लिए उनकी कमाई से भी ऊपर था।
पाकिस्तान और दुबई के मुसलमानों पर भारत का नजरिया अलग - मिका सिंह
पॉडकास्ट में बातचीत को आगे बढ़ाते हुए मिका सिंह ने कहा कि उनका मानना है कि पाकिस्तान बुरा नहीं। वहां के लोग कहीं से बुरे नहीं हैं। उन्होंने पाकिस्तान और दुबई के मुसलमानों की तुलना करते हुए भारत के नजरिया पर कहा कि उन्हें समझ नहीं आता कि भारत में पाकिस्तानी मुसलमानों को लेकर जरिया दुबई के मुसलमानों से अलग क्यों है। सिंगर ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें ये धारणा आज तक समझ नहीं आई।
बता दें, मिका सिंह साल 2019 में पाकिस्तान के कराची में एक शादी से पहले आयोजित समारोह में परफॉर्म करने के लिए गए थे। लेकिन इस समारोह का सीधा कनेक्शन में देश के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का ना सामने आया। ये वहीं समय था, जब भारत-पाक के बीच संबंध अच्छे नहीं थे, जिस वजह से मिका सिंह को आलोचना का सामना करने पड़ा। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने माफी भी मांगी थी।