Search KhabarFast

Press ESC to close

त्योहार से पहले केंद्र से मजदूरों को बड़ा तोहफा, वेरिएबल महंगाई भत्ते में संशोधन कर नई न्यूनतम मजदूरी दरों में किया इजाफा

त्योहार से पहले केंद्र से मजदूरों को बड़ा तोहफा, वेरिएबल महंगाई भत्ते में संशोधन कर नई न्यूनतम मजदूरी दरों में किया इजाफा

Workers Minimum Wages Hike: अगर आप स्किल्ड, अनस्किल्ड और सेमी-स्किल्ड श्रमिकों की श्रेणी में आते है तो आपके लिए बड़ी खबर है। केंद्र सरकार ने इन श्रमिकों को राहत देते हुए इनकी न्यूनतम मजदूरी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है।  श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने एक आदेश जारी करते हुए वेरिएबल महंगाई भत्ता (VDA) में संशोधन कर दिया है। जिसके तहत नई दरें 01 अक्टूबर 2026 से प्रभावी हो चुकी है। इस संशोधन के बाद उन मजदूरों को सीधा फायदा मिलेगा, जो निर्माण कार्य, कृषि, सड़क रनवे निर्माण और उनके रखरखाव, सफाई, चौकीदारी जैसे का्यों में जुड़े हो।

बता दें, संशोधन का आधार औद्योगिक श्रमिकों के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW, आधार वर्ष 2016=100) में हुई बढ़ोतरी है।  जिसके तहत 30 जून 2026 तक के CPI-IW में 424.80 से बढ़कर 431.42 हो गया, यानी इसमें कुल 6.62 अंकों की बढ़ोतरी हुई। सरकार ने इसी बढ़ोतरी के आधार पर वेरिएबल महंगाई भत्ता (VDA) में संशोधन कर नई दरें लागू की है।

Also read: Gold-Silver Price Today 6 October 2026: सोने के दाम में हल्की गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानें आज का Gold-Silver Rate

अब अगर निर्माण कार्यों जिसमें सड़क, भवन, रनवे का कंस्ट्रक्शन का काम शामिल हैं, के श्रमिकों के लिए नई दरों पर ध्यान दें तो

एरिया A में अनस्किल्ड निर्माण मजदूरों को शामिल किया गया है, जिसकी न्यूनतम मजदूरी ₹840 प्रति दिन होगी। तो वहीं, स्किल्ड मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹1,111 प्रति दिन तय की गई है।

इसी तरह एरिया B में कंस्ट्रक्शन सेक्टर के अनस्किल्ड मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी ₹704 प्रतिदिन दी जाएगी। जबकि स्किल्ड वर्कर्स को ₹1,024 प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी दी जाएगी।

इसी के साथ एरिया C अनस्किल्ड मजदूरों को को ₹565 प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी मिलेगी। तो वहीं, स्किल्ड वर्कर्स के लिए न्यूनतम मजदूरी ₹1,024 प्रतिदिन रहेगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 6 October 2026: सोने के दाम में हल्की गिरावट, चांदी ने पकड़ी रफ्तार; जानें आज का Gold-Silver Rate

Gold-Silver Price Today 6 October 2026: सोने और चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगातार जारी है। बाजार खुलने से पहले मंगलवार को MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 1,49,311 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जो पिछले कारोबारी सत्र के 1,49,316 रुपये के मुकाबले मामूली गिरावट है। बुलियंस के अनुसार सोना 1,49,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका भाव 4,160.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में सभी टैक्स समेत 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,49,800 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं गुडरिटर्न्स ने 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,330 रुपये प्रति 10 ग्राम बताया है। दूसरी तरफ चांदी के दाम में हल्की तेजी देखने को मिली है। MCX पर चांदी का वायदा भाव 153 रुपये यानी 0.07 प्रतिशत बढ़कर 2,26,240 रुपये प्रति किलो हो गया, जबकि पिछला बंद भाव 2,26,087 रुपये था। बुलियंस के मुताबिक चांदी 2,26,450 रुपये और दिल्ली सर्राफा बाजार में टैक्स समेत 2,27,000 रुपये प्रति किलो पर है। गुडरिटर्न्स के अनुसार चांदी का भाव 2,35,000 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है।

इंडिगो ने बढ़ाया ईंधन शुल्क, 6 अक्टूबर से हवाई यात्रा होगी महंगी; जानें घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के नए चार्ज

Flight Ticket Price Hike: इंडिगो ने विमानन टरबाइन ईंधन (ATF) की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के चलते अपनी उड़ानों के ईंधन शुल्क में संशोधन किया है। एयरलाइन के मुताबिक, 6 अक्टूबर 2026 को रात 12:01 बजे से की जाने वाली सभी नई बुकिंग पर संशोधित ईंधन शुल्क लागू होगा। इंडिगो ने बताया कि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि और पश्चिम एशिया में हालिया भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के कारण ATF की लागत पिछले एक दशक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast