Delhi Protest: CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, "करीब 300 सांसद चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दो अन्य चुनाव आयुक्तों से मिलना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने हमें यहीं रोक दिया। हम चुने हुए प्रतिनिधि हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि हमें यहां क्यों रोका गया है। हमें समझ नहीं आ रहा कि समस्या क्या है जबकि चुनाव आयोग का दफ्तर यहां से सिर्फ़ 50 मीटर दूर है। विपक्ष के 300 सांसद ज्ञानेश कुमार से मिलना चाहते हैं, लेकिन वे डरे हुए हैं। लोकतंत्र का क्या मतलब है अगर चुनाव आयोग चुने हुए प्रतिनिधियों से ही न मिले?
राहुला गांधी ने कहा कि हम सिर्फ़ उनका (BJP का) मुकाबला नहीं कर रहे हैं; हम उन्हें खत्म कर देंगे। BJP क्या कहती है, इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं यहां भारत में लोकतंत्र को बचाने के लिए खड़ा हूं। मेरे साथ 300 सांसद भी यहां आए थे जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। अमित शाह, नरेंद्र मोदी, मोहन भागवत और ज्ञानेश कुमार ने देश में लोकतंत्र को खत्म कर दिया है। पूरा देश इस बात से सहमत है। देश के युवा इसे समझते हैं और इससे सहमत हैं। यहां तक कि पुलिसकर्मी भी इससे सहमत हैं। नरेंद्र मोदी और मोहन भागवत ने देश पर कब्ज़ा कर लिया है। हमारे देश के साथ जो किया गया है, उससे कोई बच नहीं पाएगा।
वह देशद्रोह है, कोई भी बच नहीं पाएगा- राहुल गांधी
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के सांसदों के विरोध के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम न सिर्फ़ उनका (BJP) मुकाबला करेंगे, बल्कि उन्हें खत्म कर देंगे। हमारे देश के साथ जो किया गया है, वह देशद्रोह है। कोई भी बच नहीं पाएगा।