Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरूग्राम में ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार, 50 हजार लेते पकड़ी गई; खाते में 95 लाख फ्रीज

Haryana News:  गुरूग्राम में ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार, 50 हजार लेते पकड़ी गई; खाते में 95 लाख फ्रीज

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में ब्लैकमेलिंग और धमकी देकर पैसे वसूलने के आरोप में पुलिस ने 24 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने एक व्यक्ति को झूठे दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने और उसके परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर लगातार पैसों की मांग की। शिकायतकर्ता का आरोप है कि महिला अब तक ब्लैकमेलिंग के जरिए उससे करीब 90 लाख रुपये ले चुकी थी और इसके बावजूद उससे लाखों रुपये की और मांग की जा रही थी।

गुरुग्राम पुलिस को 4 अक्टूबर 2026 को इस संबंध में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात एक महिला से ऑनलाइन ऐप के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच ऑनलाइन चैट के जरिए संपर्क हुआ और बाद में मुलाकातें भी होने लगीं। शिकायत के अनुसार, कुछ समय बाद महिला ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और लगातार पैसों की मांग करने लगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सदर, गुरुग्राम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और एक टीम गठित की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता को Coffee House, Sohna Road, Sector-47, Gurugram में 50 हजार रुपये लेकर बुलाया था। पुलिस टीम ने सादे कपड़ों में मौके पर पहुंचकर निगरानी रखी और महिला के पैसे लेने का इंतजार किया।

 50 हजार रुपये  के साथ महिला गिरफ्तार 

पुलिस के अनुसार, जैसे ही महिला ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद लिए, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सूर्यदीता दास (24 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह MBA शिक्षित है और मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। वर्तमान में वह गुरुग्राम के सुशांत लोक में रह रही थी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से शिकायतकर्ता द्वारा दिए गए 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, बरामद नोटों में कुछ नोटों पर टीम द्वारा पहले से किए गए हस्ताक्षर या इनिशियल भी मिले।

पूछताछ के दौरान पुलिस के मुताबिक, महिला करीब तीन साल पहले शिकायतकर्ता से ऑनलाइन ऐप के जरिए मिली थी। दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातों के बाद महिला पर ब्लैकमेलिंग कर पैसे मांगने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता से अब तक करीब 90 लाख रुपये लेने की बात सामने आई है और वर्तमान में भी उससे लाखों रुपये की मांग की जा रही थी।

मामले में थाना सदर, गुरुग्राम में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी महिला को 4 अक्टूबर को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला के बैंक खाते में मौजूद करीब 95 लाख रुपये नियमानुसार फ्रीज करवाए गए हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस की अपील 

गुरुग्राम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि ब्लैकमेलिंग, धमकी या अवैध वसूली की स्थिति में घबराएं नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि धमकी देकर पैसे की मांग किए जाने पर खुद कोई जोखिम न लें और पुलिस की सहायता लें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: कैंची धाम के पास दूध की पिकअप खाई में गिरी, नदी से तीन घायल रेस्क्यू

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैंची धाम मंदिर क्षेत्र में केरल ढाबे के पास मंगलवार तड़के एक दूध की पिकअप अनियंत्रित होकर करीब 100 से 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कैंची धाम चौकी पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों घायलों को नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।

Uttarakhand News: गाय के दूध का ₹61 और भैंस का ₹71 खरीद मूल्य करने की मांग, सरकार को 2 हफ्ते का अल्टीमेटम

Uttarakhand News: उत्तराखंड में पशुपालकों को दूध का उचित खरीद मूल्य दिलाने की मांग को लेकर किसान मंच ने आंदोलन का ऐलान किया है। मंगलवार को हल्द्वानी में आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन ने राज्य सरकार से पशुपालकों के हित में दो सप्ताह के भीतर ठोस निर्णय लेने की मांग की। किसान मंच ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा चंपावत से शांतिपूर्ण आंदोलन शुरू किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast