Uttarakhand News: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो केदारनाथ पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दो घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच घोड़ा फिसलने की घटना को लेकर कहासुनी हुई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
जांच में जुटी पुलिस
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने बताया कि पुलिस वायरल वीडियो की तस्दीक कर रही है और दोनों पक्षों की पहचान के साथ आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also read: Uttarakhand News: पैदल कैंची धाम जा रहा युवक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, हुई दर्दनाक मौत
प्रशासन ने की अपील
पुलिस प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा से जुड़े सभी घोड़ा-खच्चर संचालकों और अन्य लोगों से अपील की है कि यात्रा मार्ग पर शांति और अनुशासन बनाए रखें। किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।