Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: पैदल कैंची धाम जा रहा युवक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand News: पैदल कैंची धाम जा रहा युवक 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, हुई दर्दनाक मौत

Uttarakhand Road Accident: उत्तराखंड के नैनीताल के भवाली से कैंची धाम पैदल जा रहे एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को खाई से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवाली पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार अनुराग बाजपेई 28 पुत्र कृष्ण कुमार बाजपेई निवासी मोसमद्दी, लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) सोमवार शाम करीब 7 बजे भवाली से कैंची धाम की ओर पैदल जा रहा था। निगलाट के पास अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया।

Also read: उत्तराखंड में फ्री राशन के लिए अब करना होगा ये काम, सरकार ने जारी किया मेरा केवाईसी ऐप

रेस्क्यू के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया, लेकिन सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखकर परिजनों को सूचना दे दी है। एसएसआइ आसिफ खान ने बताया कि शव मोर्चरी में रखा गया है। परिवार को सूचना दी गई है। मंगलवार को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: नालंदा बना क्राइम का गढ़? 24 घंटे में चार लोगों की हत्या, इलाके में दहशत

Bihar Crime News: बिहार के नालंदा जिले में अपराध और संदिग्ध मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। महज 24 घंटे के भीतर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चार लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। ताजा मामला दीपनगर थाना क्षेत्र के चक रसलपुर गांव का है, जहां डीटीओ कार्यालय के पीछे खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान मंसूरनगर इलाके के राजेश कुमार के रूप में हुई है।

Haryana News: भविष्य के वैज्ञानिक तैयार करेगा हरियाणा, युवाओं के लिए शुरु किया ‘इंडिया स्पेस लैब’प्रोग्राम

हरियाणा सरकार ने युवाओं को भविष्य की तकनीक से जोड़ने के लिए एक बड़ी पहल शुरू की है। ‘इंडिया स्पेस लैब’ प्रोग्राम के जरिए छात्रों को स्पेस टेक्नोलॉजी और अंतरिक्ष विज्ञान की ट्रेनिंग दी जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को वैज्ञानिक सोच और आधुनिक तकनीक की ओर प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य में अंतरिक्ष अनुसंधान और तकनीकी क्षेत्र में अपना करियर बना सकें। यह योजना हरियाणा को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast