Search KhabarFast

Press ESC to close

अब सफर में नहीं होगी को परेशानी, हरियाणा की जनता को अनिल विज ने दिया बड़ा तोहफा

अब सफर में नहीं होगी को परेशानी, हरियाणा की जनता को अनिल विज ने दिया बड़ा तोहफा

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विदेश ना जाने की बात प्रधानमंत्री ने कही है इससे वो हर्ट हो गए है, क्योंकि वो ही सबसे ज्यादा वो विदेश जाते है इसलिए सबसे पहले उनका बयान आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर केबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि 30 प्रतिशत तेल हर्म्यूज को पार करके आता है, इस लड़ाई में हम नहीं है लेकिन इसका प्रभाव ना पड़े इसलिए अपील की गई है।

वहीं विज ने हरियाणा निकाय चुनाव में जीत का दावा करते हुए कहा 22 प्रदेशों में भाजपा अपनी सरकार बना चुकी है, विकास करने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा पार्टी है, सही मायनों में देश को आजादी अब मिली है, 1947 के बाद अंग्रेजो की बी टीम कांग्रेस राज करती रही उसी तरह से राज करती रही है।

1 हजार नई बसें खरीदने जा रहे है- अनिल विज

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ट्रांसपोर्ट विभाग के सभी बसों पर ट्रेकिंग सिस्टम लगाने जा रहे है। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया कि असिस्टेंट प्रोफेसर में बाहरी बच्चों को स्थान दिया गया उस पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि हर लोकतांत्रिक प्रक्रिया है। बस स्टैंड पर बस की जानकारी होगी कि कब तक बस पहुचेंगी इसके साथ ही यात्रियों के लिए ऐप पर भी लोग देख सकेंगे , गलत रुट से बस ड्राइवर के जाने पर वार्निंग हमारे सिस्टम पर आ जाएगी। 1 हजार नई बसें खरीदने जा रहे है

वहीं अंबाला में बन रहे शहीद स्मारक को लेकर अनिल विज ने कहा कि आजादी की लड़ाई की शुरुआत कांग्रेस के जन्म से कई साल पहले अंबाला 1857 में हुई थी। इसके लिए उन हीरोज को याद करने के लिए 700 करोड़ की लागत से स्मारक बना कर तैयार है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, 2 की मौत, एक की हालत नाजुक

HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूल बस ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में ननद-भाभी की मौके पर मौत हो गई, जबकि नवविवाहित युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा छछरौली-पांवटा साहिब रोड पर मानकपुर इंडस्ट्री के पास हुआ। परिवार ने बस चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Uttarakhand News: जंगलचट्टी में घोड़ा संचालकों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

Uttarakhand News: केदारनाथ धाम पैदल मार्ग के जंगलचट्टी क्षेत्र में घोड़ा-खच्चर संचालकों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में कुछ लोग आपस में मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। मामले का संज्ञान लेते हुए रुद्रप्रयाग पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast