Search KhabarFast

Press ESC to close

NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद पर भड़के विपक्षी पार्टी

NEET-UG परीक्षा रद्द, पेपर लीक विवाद पर भड़के विपक्षी पार्टी

NEET-UG 2026: राजस्थान में पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बड़ा फैसला लेते हुए NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। एजेंसी ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है। साथ ही कहा गया है कि परीक्षा की नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। NTA ने यह भी साफ किया है कि छात्रों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा और न ही कोई अतिरिक्त फीस ली जाएगी।

छात्रों के बीच नाराजगी

परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। इस परीक्षा में करीब 22 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। अब दोबारा परीक्षा होने से छात्रों को फिर मानसिक तनाव और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा। लोकसभा में नेता विपक्ष Rahul Gandhi ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि लाखों छात्रों की मेहनत और सपनों के साथ खिलवाड़ हुआ है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक और शिक्षा में भ्रष्टाचार अब आम बात बन चुकी है।

अरविंद केजरीवाल ने जताई संवेदना

वहीं, अरविंद केजरीवाल ने छात्रों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि कई परिवार बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज लेते हैं और जमीन तक गिरवी रख देते हैं। ऐसे में पेपर लीक होना सबसे बड़ा धोखा है। उन्होंने छात्रों से आवाज उठाने की भी अपील की। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री Ashok Gehlot ने कहा कि परीक्षा रद्द होना इस बात का सबूत है कि बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी। उन्होंने राजस्थान सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाया।

ये पहली बार नहीं- डीएमके प्रवक्ता

डीएमके प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने इसे “संगठित लूट” बताया। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है और सरकार पेपर लीक रोकने में पूरी तरह विफल रही है। कांग्रेस ने भी अपने आधिकारिक बयान में कहा कि पिछले 10 वर्षों में 89 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं और सरकार परीक्षा व्यवस्था को संभालने में नाकाम रही है। वहीं आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाया कि आखिर हर बार पेपर लीक कैसे हो जाता है और इसके पीछे जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती। फिलहाल देशभर के लाखों छात्र अब नई परीक्षा तारीख का इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले ने एक बार फिर देश की परीक्षा व्यवस्था और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Also read: बंद हो सकती है LPG सब्सिडी, इन लोगों को मिल सकता है 7 दिन का नोटिस

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग से पहले क्या मिलेगा एक और महंगाई भत्ता? जानिए पूरी अपडेट

8th Pay Commission: केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजरें दो अहल फैसलों पर टिकी हैं, जिसमें पहला महंगाई भत्ते(DA) में बढ़ोतरी और दूसरा 8वां वेतने आयोग अपनी सिफारिशें केंद्र सरकार को कब सौंपेगा। इसको खबर को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़े दावे किए जा रहे हैं, जिससे कर्मचारियों के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से अभी तक डीए में बढ़ोतरी या 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Kal Ka Mausam : 28 जून को लेकर IMD का बड़ा अलर्ट...कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, यूपी में अभी भी लू का कहर

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों के लिए भारी बारिश और लू को लेकर नया मौसम अलर्ट जारी किया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

Haryana Earthquake: दिल्ली-हरियाणा समेत उत्तर भारत में भूकंप के झटके,अफगानिस्तान में था केंद्र; लोगों में दहशत

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत के कई हिस्सों में भूकंप झटके मससूस किए गए।  भूकंप का केंद्र अफ़गानिस्तान इसका केंद्र में था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों, कार्यालयों और अन्य इमारतों से बाहर निकल आए और खुले स्थानों पर पहुंच गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast