Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, 15 मैच शेष, 8 टीमें रेस में... क्रिकेट का रोमांच चरम पर

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, 15 मैच शेष, 8 टीमें रेस में... क्रिकेट का रोमांच चरम पर

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन अभी भी एक भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। अब सिर्फ 15 मुकाबले बचे हैं और सिर्फ 2 टीमें ही बाहर हुई हैं, लेकिन मजेदार की बात यह है कि अभी भी आठ टीमें बची हुई हैं, जिसमें अंक तालिक में टॉप पर मौजूद टीमें भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है और वहीं नीचे वाली टीमों ने भी अपनी आस भी अभी तक नहीं छोड़ी है।

इस बार का आईपीएल काफी रोमांच से भरा हुआ है। जिसका अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि अभी तक अंक तालिका को देखते हुए इस बार केवल प्वाइंट से नहीं, नेट रन रेट का भी खेल होगा, प्लेऑफ के लिए पहुंचने के लिए अंक के साथ-साथ नेट रन रेट से भी टीम की किस्मत का फैसला होगा। चलिए जानते हैं किस टीम की कैसी है पोजीशन

पंजाब

बीते सोमवार को आईपीएल में दिल्ली ने पंजाब को हरा दिया। जिसके बाद अंक तालिक में और भी रोमांच बढ़ गया। इस सीजन पंजाब की टीम ने 11 मैचों में 13 अंक हासिल किए है। लगातार पिछले चार मैचों में पंजाब की मिली हार से खतरा पैदा हो गया है। अब इस टीम पर बाहर होने का खतरा भी मडंराने लगा है। खास बात यहां है कि पंजाब 13 अंकों पर भी क्लालिफाई कर सकती है और 17 अंकों पर भी बाहर हो सकती है।

बेंगलुरु

आखिरी गेंद पर मुंबई को हराकर बेंगलुरु की टीम अंक तालिका में टॉप पर पहुंच चुकी है। लेकिन अभी भी प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है। अगर आरसीबी दो मैच और जीत लेती है, तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी। इस सीजन पॉइंट टेबल में पहले पायदान पर मौजूद होने के वाबजूद उनक नेट रन रेट +1.103 का है, जो इस समय किसी भी टीम का नहीं है।

हैदराबाद

इस सीजन सनराइज हैदराबाद ने जबरदस्त फॉर्म में दिखाई दे रही है। पिछल 7 मैचों में से 6 मैचों में जीत दर्ज करने के बाद टीम ने जीत की गाड़ी पकड़ ली है। अंक तालिका में 14 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। अगर उनके 16 अंक भी हो जाते है, तब भी वह प्लेऑफ में अपनी सीट पक्की नहीं कर पाएंगी। लेकिन जिस तरह से हैदराबाद की टीम खेल रही है उसे देखकर लगा रहा है कि उसे रोकना आसान नहीं होगा।

गुजरात

इस सीजन कमजोर समझी जाने वाली गुजरात टाइटन्स की टीम जबरदस्त फॉर्म में चल रही है। 11 मैचों में 7 जीत के बाद 14 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे पायदान पर मौजूद है। लेकिन गुजरात भी अभी तक प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। टाइटन्स के लिए राहत की बात यह है कि आखिरी 3 में से 2 मैच उन्हें घर पर खेलने है और उनके फॉर्म को देखते हुए लगता है कि यह टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई की शुरूआत बेहद निराशा जनक रही थी। पहले 3 मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने शानदार कमबैक करते हुए 8 मैचों में से 6 जीत हासिल की। इस समय अंक तालिक में चेन्नई की टीम 12 अंक के साथ पांचवें पायदान पर मौजूद है। अगर चेन्नई की टीम 16 अंक भी हासिल कर लेती है, तो भी मामला फंस सकता है।

राजस्थान रायल्स

राजस्थान रायल्स ने इस सीजन की शुरूआत तो शानदार की थी। लेकिन अब जीत लय पटरी से उतर चुकी है। इस समय अंक तालिक में वह छठें पायदान पर मौजूद है। अगर राजस्थान 18 अंक हासिल कर लेती है, तब भी मामला नेट रन रेट में फंस सकता है। उनका अगला मुकाबला 17 मई को दिल्ली से होगा। 

कोलकाता

पिछले चार मैचों में जीत कर कोलकाता की टीम ने सभी को चौंका दिया है। साथ ही अपने लिए प्लेऑफ के दरवाजे पर पहुंचने की उम्मीद को भी बरकार रखा है। कोलकाता ने अभी तक सिर्फ दस ही मुकाबले खेले है। जिसके बाद उनके पास एक मौका ज्यादा है।  

दिल्ली

दिल्ली ने भले ही पंजाब को हरा कर प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीद का बरकार रखा है। लेकिन इस समय दिल्ली की हालत ऐसी है कि उन्हें जीत के साथ-साथ दूसरे टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 12 मैचों में 10 अंक के साथ आठवें पायदान पर मौजूद है। उनका नेट रन रेट काफी ज्यादा खराब है।  

कोई भी टीम सुरक्षित नहीं

इस सीजन में खासियत यही है कि कोई भी टीम सुरक्षित नहीं है। 18 अंक हासिल करने के बाद टीमों को अपने नेट रन रेट पर निर्भर होना होगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है, उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

India vs Ireland:15 साल के वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं मिला मौका

India vs Ireland:  दो टी20 मैचों की सीरीज के पहला मुकाबला आयरलैंड के बेलफ़ास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेला जा रहा है। पहले T20I मैच में भारत ने पहले फ़ील्डिंग करने का फैसला किया। वहीं 15 साल के शानदार बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी को अपने इंटरनेशनल डेब्यू के लिए अभी और इंतज़ार करना होगा, क्योंकि श्रेयस अय्यर ने पहले मैच में उनके बिना ही खेलने का फ़ैसला किया।

Women T20 World Cup: सेमीफाइनल की जंग हो सकती है रोमांचक, इन 3 देशों पर टिकी सबकी नजर

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की तस्वीर अभी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच अंतिम चार में जगह बनाने की दौड़ जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast