Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: आयुष्मान भारत योजना पर मंत्री सुबोध उनियाल का फोकस, कहा- हर जरूरतमंद को मिले फायदा

Uttarakhand News: आयुष्मान भारत योजना पर मंत्री सुबोध उनियाल का फोकस, कहा- हर जरूरतमंद को मिले फायदा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की अनुवर्ती समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना देश की सबसे महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाए कि पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध और सुगम स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

कैबिनेट मंत्री ने प्रदेश के सभी सरकारी एवं सूचीबद्ध अस्पतालों में आयुष्मान भारत योजना से संबंधित जानकारी, पात्रता, सुविधाओं एवं हेल्पलाइन नंबरों से युक्त डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को योजना की जानकारी उपलब्ध कराना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि उन्हें उपचार उपलब्ध कराना।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा हाईटेक ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर, मिलेगी ये खास सुविधा

Haryana News: हरियाणा सरकार परिवहन सेवाओं को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि अंबाला छावनी के शाहपुर क्षेत्र में ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआर) और स्वचालित वाहन परीक्षण केंद्र (एटीएस) की स्थापना के लिए 11 एकड़ से अधिक भूमि परिवहन विभाग के नाम पंजीकृत कर दी गई है।

Uttarakhand News: MFN चैंपियन दिगंबर सिंह रावत से मिले सीएम धामी, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सीएम आवास में चमोली जनपद निवासी और मिश्रित मार्शल आर्ट्स (एमएमए) के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिगंबर सिंह रावत ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने दिगंबर सिंह रावत को एमएफएन (Matrix Fight Night) लाइटवेट विश्व चैम्पियन बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने कहा कि दिगंबर सिंह रावत ने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल कर उत्तराखण्ड का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है तथा यह सिद्ध करती है कि उत्तराखण्ड के युवा खेलों के क्षेत्र में भी वैश्विक पहचान स्थापित करने की क्षमता रखते हैं।

Uttarakhand News: नैनीताल में कठिन परिस्थितियों में भी नहीं डिगा सीएम धामी का कार्यकर्ता प्रेम, दिखा गहरा समर्पण

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नैनीताल में मूसलाधार बारिश और खराब मौसम के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया। कठिन परिस्थितियों के बीच भी वे स्वयं कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast