Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा, CM धामी आज लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा, CM धामी आज लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर मार्गदर्शन और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक संसाधनों की कमी किसी भी प्रतिभाशाली युवा के सपनों के आड़े न आए। योजना के तहत राज्य के विश्वविद्यालयों तथा शासकीय एवं सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें सिविल सर्विसेज (UPSC एवं राज्य लोक सेवा आयोग), रक्षा सेवाएं (CDS), बैंकिंग, रेलवे और SSC सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाएं शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त CAT, MAT, GATE, NET और CSIR-NET जैसी उच्च शिक्षा एवं पात्रता परीक्षाओं की तैयारी के लिए भी युवाओं को मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना विशेष रूप से प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी। अब युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कोचिंग के लिए बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा और वे घर बैठे ही विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी कर सकेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट को मिला नया चीफ जस्टिस, अश्विनी कुमार मिश्रा ने ली शपथ

Chandigarh News: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

UP News: महोबा में घर से खेलने निकले 3 बच्चों की पोखर में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दर्दनाक हादसा हो गया। चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव में पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast