Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: महोबा में घर से खेलने निकले 3 बच्चों की पोखर में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

UP News: महोबा में घर से खेलने निकले 3 बच्चों की पोखर में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

UP News: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक दर्दनाक हादसा हो गया। चरखारी थाना क्षेत्र के रिवई गांव में पोखर में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस हादसे की जांच में जुट गई।  

बताया जा रहा है कि तीनों बच्चे घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन इसके बाद वे राजकीय मॉडल स्कूल के पीछे स्थित पोखर में डूब गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान चलाया और पोखर से तीनों बच्चों के शव बरामद कर लिए।

गांव में पसरा मातम

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UP News: बागपत में दर्दनाक सड़क हादसा, तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पलटी; चार लोगों की मौत और कई घायल

Baghpat road accident: उत्तर प्रदेश के बागपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सोमवार तड़के बडागांव कट के पास पूर्वी परिधीय एक्सप्रेसवे पर एक बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस में सवार चार लोगों की मौत हो गई।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं को बड़ा तोहफा, CM धामी आज लॉन्च करेंगे युवा भविष्य निर्माण योजना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज प्रदेश के युवाओं के भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ करेंगे। इस योजना के माध्यम से राज्य के युवाओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग एवं गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast