Salman Khan advice Isha Rikhi to move-on: आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। सलमान खान द्वारा होस्ट किए जा रहे बिग बॉस 20 का आगाज हो चुका है। शो में 17 प्रतियोगियों ने एंट्री की है। कंटेस्टेंट की लिस्ट में अभिनेता, डिजिटल क्रिएटर, संगीतकार और उभरती हुई हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसी लिस्ट में पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी का नाम भी शामिल है। वर्तमान में ईशा रिखी की निजी जीवन सुर्खियों में बनी हुई है। ग्रैंड प्रीमियर के दौरान, एक्ट्रेस ने अपने दिल टूटने के दर्द के बारे में खुलकर बात की, जिस पर होस्ट सलमान खान ने उन्हें अतीत को भुलाकर आगे बढ़ने की सलाह दी।
सलमान ने ईशा रिखी को दी आगे बढने की सलाह
ईशा और सलमान की बातचीत जल्द ही निजी मोड़ ले गई जब सुपरस्टार ने उनसे उनके पिछले रिश्ते के बारे में पूछा। उन्हें वर्तमान पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह देते हुए, सलमान ने उनसे कहा 'जो भी हुआ उसे छोड़ दो। आगे बढ़ो। जो भी हुआ तुम्हारे अतीत में हुआ है, अगली पार्टी भी आगे बढ़ चुकी है।' इसके बाद सलमान ने ईशा से पूछा कि क्या वह बातचीत के दौरान अपने पूर्व साथी का नाम लेना चाहती हैं। उन्होंने कहा 'क्या तुम उसका नाम लेना चाहोगी?' जब ईशा ने उनका नाम नहीं लिया, तो सलमान ने उनके फैसले का समर्थन किया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा 'अच्छा, अगर उसका नाम नहीं ले रही हो तो। आगे बढ़ो।” 'एक ब्रेकअप से इतना रोना धोना?'
Also read: जैस्मिन भसीन ने अली गोनी संग ब्रेकअप रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, ‘आई एम इनफ’ पोस्ट डिलीट करने के बाद बताया अपने रिश्ते का सच
सलमान ने ईशा को ब्रेकअप से निपटने के बारे में कुछ सीधी सलाह देते हुए बातचीत को हल्का-फुल्का बनाने की कोशिश भी की। ब्रेकअप के बारे में बात करते हुए उन्होंने ईशा से कहा 'एक ब्रेकअप हो गया तो क्या हुआ? एक ब्रेकअप से इतना रोना-धोना? किसका ब्रेकअप नहीं हुआ है?' बता दें, शो में ईशा की एंट्री से ही दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी, जब मेकर्स ने एक रहस्यमयी कंटेस्टेंट का प्रोमो शेयर किया था। क्लिप में, एक्ट्रेस प्यार और ब्रेकअप के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए भावुक होती नजर आईं। प्रोमो में उन्होंने कहा था 'मुझे प्यार हुआ, और जो कुछ भी मैंने फेस किया…” ईशा ने रिश्तों में विश्वास खोने के बारे में आगे बात करते हुए कहा, “जब आपका ट्रस्ट टूटता है कुछ रिश्तों से तो…'
आपसी सहमति से अलग हुए ईशा-बादशाह
मालूम हो कि बीते कुछ दिनों पहले ईशा और रैपर बादशाह ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। 31 अगस्त को, दोनों ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा 'मैंने और बादशाह ने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। यह निर्णय आपसी सम्मान के साथ लिया गया है, और हम सभी से अनुरोध करते हैं कि कृपया इस दौरान हमारी निजता का सम्मान करें। इस मामले पर यह हमारा एकमात्र बयान होगा। हम आपसे विनम्र निवेदन करते हैं कि हमारे रिश्ते के बारे में कोई और अटकलें या अनुमान न लगाए जाएं।'
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट
बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट के तौर पर माही विज, आम्रपाली दुबे, रीति तिवारी, मैरी कॉम, अरशिफा खान, ईशा रिखी, कनिका मान, रोहेद खान, अमन गांधी, उदिति सिंह, काजी तौकीर, कुशाल तंवर (गुल्लू), आसिफ खान, फैसल खान और रैपर यंग डीएसए शामिल हुए हैं।