Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, बोले- बच्चों के विचारों से बनेगा ‘नॉलेज बैंक’, विकास में होगा उपयोग

Uttarakhand News: CM धामी ने युवाओं से किया संवाद, बोले- बच्चों के विचारों से बनेगा ‘नॉलेज बैंक’, विकास में होगा उपयोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की नई पीढ़ी के विचारों और सुझावों को सरकार गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड कैसा होना चाहिए’ विषय पर पूरे प्रदेश में निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 2 लाख 68 हजार 744 बच्चों ने अपने विचार लिखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के तहत उन्होंने खटीमा, कृतिनगर, हरिद्वार, चंपावत समेत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर जाकर बच्चों से संवाद किया। निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, कृषि और पलायन जैसी चुनौतियों के साथ-साथ उत्तराखंड के भविष्य को लेकर अपने सुझाव दिए। सीएम धामी ने कहा कि बच्चों के इन विचारों और सुझावों को एक ‘नॉलेज बैंक’ के रूप में संकलित किया जाएगा, ताकि भविष्य में इनका उपयोग प्रदेश के विकास के लिए किया जा सके। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 140 बच्चों के साथ भी संवाद किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई पीढ़ी में अपार क्षमता और प्रतिभा है। जरूरत है कि उन्हें सही दिशा और उचित मार्गदर्शन मिले। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य के लिए उनके विचारों और सुझावों को महत्व देना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रेवाडी में पुलिस विभाग में हड़कंप, 3 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जांच शुरू

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस विभाग में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। पुलिस विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक मुंशी और CIA के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने की वजह से वो घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast