Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस विभाग में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। पुलिस विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक मुंशी और CIA के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनियमितताओं से जुड़ी शिकायतें सामने आई थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में एक मुंशी और CIA यूनिट में तैनात दो हेड कांस्टेबल को निलंबित किया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों पर विभागीय स्तर पर जांच की जा रही है।