Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

Haryana News: फरीदाबाद में सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में घुसकर युवकों पर हमला, लाठी-डंडों और चाकू से वार

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मार्केट में दुकान में खड़े युवकों पर हमले का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर युवकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और चाकू से भी हमला किया। हमले की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच की जाएगी।

यह पूरा मामला फरीदाबाद के सराय ख्वाजा मार्केट की हैं, जहां एक दुकान कर अंदर खड़े युवकों पर हमले की वारदात सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आरोप है कि कुछ लोग दुकान मे खड़े लोगो के साथ विवाद करने के बाद मारपीट करने लगे। इस दौरान लाठी-डंडों से हमला किया गया और चाकू से भी वार किए गए। घटना में दो लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। हमले की पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में कथित तौर पर कई लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस  मामले की जांच शुरू करेंगी। यदि इस पूरे मामले में पीड़ित पक्ष की तरफ से पुलिस में लिखित शिकायत दी जाती है तब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि हमला किस वजह से हुआ और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के रेवाडी में पुलिस विभाग में हड़कंप, 3 पुलिसकर्मी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड; जांच शुरू

Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी पुलिस विभाग में अनियमितताओं की शिकायतों को लेकर बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। पुलिस विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इनमें एक मुंशी और CIA के दो हेड कांस्टेबल शामिल हैं। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में ऑफिस में शराब पार्टी कर रहे दोस्तों पर फायरिंग, एक की मौत; दो घायल

Haryana News: हरियाणा के यमुनानगर में शुक्रवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने हाइड्रा और क्रेन ऑफिस को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उस वक्त ऑफिस की पहली मंजिल पर तीन दोस्त शराब पार्टी कर रहे थे। अचानक हुई गोलीबारी में दो दोस्त घायल हो गए, जबकि तीसरे ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन गिरने की वजह से वो घायल हो गया। अस्पताल में मंधार गांव निवासी 50 वर्षीय रिछपाल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस अब इस वारदात को गांव मुसिंबल के सरपंच की कार पर हुई फायरिंग से जोड़कर जांच कर रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast